दूसरों के आगे रोना छोड़िये Self Help Articles in Hindi
Self Help Articles in Hindi
आज कल हर इन्सान के पास कोई ना कोई दुःख जरूर है| कोई बॉस के परेशान है तो कोई बीवी से परेशान है, किसी को पैसे की वजह से टेंशन है तो किसी को अपने पड़ोसी की वजह से…यानि टेंशन सबके पास है
अब मामला ये है कि ऐसे टेंशन में रहने वाले लोग रोजाना अपना दुखड़ा कई लोगों के आगे रोते हैं| कोई अपना सगा सम्बन्धी मिलते ही ये लोग अपनी सारी टेंशन उसपर उड़ेल देते हैं|
और ऐसे ही लोग कुछ समय बाद दूसरों के लिए हंसी का पात्र बन जाते हैं क्यूंकि भाईसाहब जिन लोगों के सामने आप अपना दुखड़ा रो रहे हैं वो खुद किसी दूसरी परेशानियों में उलझे हैं| किसी के पास आपकी समस्या हल करने का समय नहीं है|
हो सकता है आपकी समस्या किसी ने सुन भी ली तो वह एक कान से सुनकर दूसरे से निकाल देगा या फिर दूसरे लोगों में जा के आपकी हंसी उड़ाएगा|
कोई आपका कितना भी सगा सम्बन्धी या पक्का दोस्त हो आप उसके आगे पैसों का रोना रोयेंगे तो वह आपको कोई लाखों का चेक काटकर नहीं देने वाला, हो सकता है थोड़ी हमदर्दी जताये लेकिन उससे क्या आपकी समस्या खत्म हो जाएगी|
कोई भी अच्छी किताब पढ़ लीजिये या किसी भी विद्वान् के पास चले जाइये,, ये सभी चीज़ें आपको केवल एक रास्ता दिखा सकती हैं लेकिन अपनी समस्या तो केवल आपको ही हल करनी है|
दूसरों के आगे रोयेंगे तो सिर्फ हंसी का पात्र बनेंगे, अगर आपको कोई परेशानी है तो खुलकर बात कीजिये, अपनी समस्या का हल निकालिये|
अगर मैं आपसे पूछूं कि आपके दो मित्र हैं – एक हमेशा खुश रहता है और साथ रहने वालों को भी मजेदार बातें सुना सुनाकर खूब हंसाता है और दूसरा दोस्त है जो आपसे मिलते ही अपनी सारी परेशानियां गिनाता रहता है| तो आपको दोनों में से कौन सा दोस्त पसंद आएगा ? पहला वाला है ना…
तो ठीक वैसे ही ये बात आप पर भी लागू होती है| मैं ये नहीं कहता कि दूसरों से सलाह मत लीजिये, बिल्कुल लीजिये लेकिन हर किसी के आगे अपने दुःखों का दुखड़ा ना रोइये क्यूंकि इससे आपको कुछ हासिल नहीं होने वाला…
ये कहानियां आपके बहुत काम आयेंगी :-
- अपनी नींव को बनायें मजबूत
- 2 दोस्तों की कहानी – एक सफल दूसरा विफल पर क्यों ?
- वसीयत : नैतिक शिक्षा का मूल्य
- ईश्वर तू ही अन्नदाता है
मित्रों ये लेख आपको कैसा लगा हमें कमेंट करके जरूर बताइये और आगे भी हिंदीसोच से जुड़े रहिये और नयी कहानियां अपने ईमेल पर प्राप्त करने के लिए हमें सब्स्क्राइब करें….Subscribe करने के लिए यहाँ क्लिक करें
