How to Disable Copy Paste in AMP Pages in Hindi
अगर आप अपने WordPress blog में AMP plugin का use कर रहे हैं तो आपने कई बार इंटरनेट पर search किया होगा कि AMP Pages पर Copy Paste को Disable कैसे करें ?
How to Disable Copy Paste in AMP Pages in Hindi में हम आपको AMP Pages पर Copy Paste को Disable करना सिखायेंगे ताकि कोई भी व्यक्ति आपके Quality Content को copy ना कर सके|
Best Way to Disable Copy Paste on AMP Pages
WordPress पर amp enable करने के लिए कई अच्छे plugin, wordpress में available हैं जिनमें से AMP का Official plugin सबसे best है|
यहाँ मैं जिस AMP plugin की बात कर रहा हूँ उसका screenshot नीचे दिया हुआ है ताकि आप पहचान कर सकें कि Official amp plugin कौन सा है|
अगर आप Official amp plugin के अलावा कोई और amp plugin इस्तेमाल कर रहे हैं तो भी परेशान होने की जरुरत नहीं है क्यूंकि Copy paste disable करने का तरीका सभी plugin में same ही होगा|
Steps to Prevent or Disable Copy-Paste on AMP Pages in Hindi
हम कुछ आसान Steps की मदद से आपको amp pages पर copy paste disable करना सिखायेंगे –
Step 1. WordPress admin panel में login होकर “Plugin” menu में “Plugin Editor” पर क्लिक करें
Step 2. Plugin Editor में आप right की तरफ देखेंगे तो आपको एक Select plugin to edit: का option दिखाई देगा| यहाँ से आप AMP Plugin को select कर लें और Select के बटन पर क्लिक करें
Step 3. अब यहाँ आपको AMP plugin की सभी files दिखने लगेंगी
Step 4. अब यहाँ पर आपको अपने AMP plugin की css फाइल को ढूँढना है | हम यहाँ मान कर चल रहे हैं कि आप wordpress के official amp plugin का ही इस्तेमाल कर रहे हैं, अगर आप किसी और plugin का use कर रहे हैं तो आप हमसे comment करके css फाइल कहाँ है, ये पूछ सकते हैं|
आपको assets -> css -> amp-default.css फाइल पर क्लिक करके उसे open करना है
Step 5. इस फाइल में आपको बहुत सारी css लिखी हुई देखने को मिलेगी और यहाँ पर आपको हमारा नीचे दिया हुआ CSS Code paste करना है –
[css]
body{
-webkit-touch-callout: none; /* iOS Safari */
-webkit-user-select: none; /* Safari */
-khtml-user-select: none; /* Konqueror HTML */
-moz-user-select: none; /* Firefox */
-ms-user-select: none; /* Internet Explorer/Edge */
user-select: none; /* Non-prefixed version, currently
supported by Chrome and Opera */
}
[/css]
आपको नीचे दिए चित्र के अनुसार CSS Code यहाँ paste करना है –
Step 6. Code डालने के बाद आप Update File के बटन पर क्लिक करके code save कर लें
Step 7. अब अगर आप कोई Cache plugin का इस्तेमाल कर रहे हैं तो उसकी Cache clear कर लें|
अगर आप Cloudflare use करते हैं तो उसमें भी cache clear कर लें ताकि new css काम कर सके|
AMP for WP – Accelerated Mobile Pages Plugin में Copy Paste Disable कैसे करें
अगर आप AMP for WP plugin का इस्तेमाल कर रहे हैं तो आपको नीचे दिए steps को follow करने होंगे –
Step 1. Plugin install करने के बाद AMP के menu में Design के option पर क्लिक करें
Step 2. Design में Global के option पर क्लिक करें
Step 3. Global में आपको एक Custom CSS का option मिलेगा वहां आपको same ऊपर दिया हुआ css code paste कर देना है
Step 4. अब आप Setting में जाकर Performance option पर क्लिक करें और यहाँ पर Clear Cache के बटन पर क्लिक कर दें
Step 5. अगर आप कोई Cache Plugin या Cloudflare का इस्तेमाल कर रहे हैं तो वहां से भी Cache Clear कर दीजिये|
Congratulation! आप अपनी AMP वेबसाइट से Copy Paste disable कर चुके हैं|
मित्रों हमें उम्मीद है कि आपको AMP Pages पर copy paste disable कैसे करें, ये लेख आपको बहुत पसंद आया होगा| अगर पूरे process में आपको किसी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है तो हमसे कमेंट करके पूछ सकते हैं| धन्यवाद!!
अगर आप ब्लॉगर बनना चाहते हैं तो ये भी पढ़ें –