Benefits of Guava in Hindi अमरूद के 10 फायदे

June 1, 2017

Top 10 Benefits of Guava in Hindi

अमरूद खाने के 10 फायदे

सर्दियाँ हो या गर्मियाँ हर मौसम में अमरुद खाया जाता है। अमरुद को अंग्रेजी भाषा में guava कहा जाता है। अमरुद के अनेक स्वास्थ्य संबधित लाभ होते हैं। विशेषकर पेट के लिए अमरुद को काफी अच्छा माना जाता है।

guava benefit in hindi

अमरुद में विटामिन c काफी मात्रा में पाया जाता है जिस वजह से हमारी स्किन के लिए भी इसके कई फायदे हैं। सस्ता होने की वजह से इसे गरीबों का सेब भी कहा जाता है। इसकी कीमत से इसके फायदों का अंदाज़ा नहीं लगाया जा सकता है। शुगर, विटामिन और मिनरल्स से भरपूर ये फल कई तरह की बीमारियों के इलाज के लिए घरेलू नुस्खे के रूप में भी इस्तेमाल किया जाता है।

अमरुद से मिलने वाला मैग्नीशियम हमारी शरीर द्वारा भोजन से जरुरी पोषक तत्व सोखने में मदद करता है। अमरुद खाने के और भी कई हेल्थ बेनेफिट्स हैं जो हमने नीचे बताए हैं :-

अमरूद खाने के फायदे : Guava Benefits in Hindi

अमरुद फल खाने में स्वादिष्ट और पौषक तत्वों से भरपूर होता है। यूरोप और अमेरिका के देशो में ये कहा जाता है अगर आप एक सीजन कुछ अमरुद खाओगे तो पूरा साल आपको डॉक्टर के पास जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इससे ही आप अंदाज़ा लगा सकते हैं कि अमरुद कितना फायदेमंद फल है।

1. अमरुद हमारे पेट और हाजमे के लिए बहुत अच्छा है। जिनको कब्ज़ की शिकायत रहती है डॉक्टर भी उनको अमरुद खाने के सलाह देते हैं। ये सुपरफूड मेटाबोलिज्म को बेहतर करता है जिससे खाना हजम होने में मदद मिलती है। जिन लोगों को पेट में गैस और एसिडिटी की समस्या है उनको खाने के बाद अमरुद खाना चाहिए।

2. हमारे दिमाग को सुचारू रूप से काम करते रहने में भी अमरुद मदद करता है। इस फल में विटामिन b3 और b6 होता है जो खून का दौरा बेहतर बनाये रखता है और हमारी नसों के लिए भी लाभदायक होता है। इसी वजह से गर्भवती महिलाओं को भी अमरुद नियमित रूप से खाने के सलाह दी जाती है ताकि बच्चे के दिमाग का पूर्ण रूप से विकास हो सके।

3. कैंसर जैसे घातक बीमारी से बचने के लिए भी अमरुद खाने की सलाह दी जाती है। इस फल का सेवन कैंसर सेल्स को रोकता है। और इसमें लाइकोपीन नाम का शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट होता है जो ऐसे हानिकारण तत्वों को बॉडी से बाहर निकलता है जो आगे चलकर कैंसर होने का कारण बनते हैं।

4. विटामिन a आँखों के लिए काफी अच्छा होता है और अमरुद विटामिन a का उच्च स्त्रोत है। इसलिए अगर आपके आँखों की रौशनी कमज़ोर है तो अमरुद खाना शुरू करें। इसके साथ गाजर भी खायेंगे तो और फायदा होगा।

5. इस शानदार फल में पोटेशियम भी मौजूद होता है। जो हमारी बॉडी में ब्लड प्रेशर को नियंत्रण में बनाये रखने में मदद करता है। एक अमरुद में एक केले के बराबर मात्रा में पोटाशियम होता है।

6. अमरुद की पत्तिया anti inflammatory और antibacterial होती हैं जो रोगाणुओं को मारकर इन्फेक्शन ख़त्म करने का काम करती हैं। इसलिए अमरुद की पत्तिया दांतों की समस्याओं के लिए एक असरदार घरेलू नुस्खा बन जाती हैं। अमरुद की पत्तियां चबाकर खाने से दांत दर्द से छुटकारा मिल जाता है। इसके अलावा मसूड़ों की सूजन और मुँह के छालों के उपचार के लिए अमरुद का जूस भी काफी फायदेमंद होता है।

7. भारत में मोटापे की समस्या बढती जा रही है और इसे कम करने में भी अमरुद एक अहम् रोल निभाता है। वजन बढ़ने में शुगर एक बड़ी वजह होती है और अमरुद खाने से यह शुगर को सोखने में मदद करता है जिससे मोटापा कम करने और शुगर कण्ट्रोल दोनों में फायदा होता है।

8. अमरुद का जूस एक जीवाणुरोधी एजेंट के रूप में भी काम करता है। अमरुद का जूस पीने से आपके बॉडी से हानिकारक विषैले पदार्थ और बैक्टीरिया बाहर निकल जाते हैं।

9. जो महिलायें बांझपन या बच्चा पैदा न होने की किसी और समस्या से परेशान है तो उनके लिए अमरुद एक वरदान के रूप में काम कर सकता है। अमरुद में फोलेट पाया जाता है जो महिलाओ में फर्टिलिटी को बढाता है।

10. अमरुद विटामिन c , कैरोटिन और एंटीऑक्सिडेंट से समृद्ध फल है। जो आपके त्वचा के लिए काफी फायदेमंद है। बहुत से ब्यूटी प्रोडक्ट्स में भी अमरुद के गूदे का इस्तेमाल किया जाता है। इसलिए सुन्दर मुलायम चमकदार त्वचा पाने के लिए अमरुद को अपने डाइट में शामिल करें।

तो मित्रों, आपने आज जाना कि अमरुद खाने के क्या फायदे हैं, यह लेख हमें सुमित जी ने भेजा है और वाकई अगर आप सुमित जी की बताई बातों पर अमल करें तो आपको भी बहुत फायदा होने वाला है क्यूंकि अमरुद सच में एक औषधीय फल है| सुमित जी की वेबसाइट http://ilajupay.com है जिसपर स्वास्थ्य सम्बन्धी लेख प्रकाशित किये जाते हैं|