खुद को रोकने वाले चीजों से पार के बाद ही आप आगे बढ़ सकते हैं | You Can Get Success After Fix Problems In Life
कई बार तमाम क्षमताओं के मौजद होने के बावजूद हम अच्छे से perform नहीं कर पाते हैं | हमारे अंदर बैठा एक भय हमें आगे बढकर रिस्क लेने से रोकता हैं |
कभी यह डर विफलता का होता हैं तो कभी कुछ गवां बैठने का| इन डरों से पार पाने के लिए बस थोड़ी हिम्मत जुटाकर, थोडा लोजिकल होकर सोचना हैं और खुद मैं यकीन दिखाना हैं|
विकल्प परखें जरुर
सफल (Success) होने के लिए सही रस्ते तक पहुँचना जरुरी हैं और सही रस्ते तक पहुँचने के लिए आपको कई कठिन रास्तों को भी परखना पड़ सकता हैं | यदि विफलता के डर से आप सामने मौजूद विकल्प (Option) को अपनाने में झिझकते रहेंगे तो अपने career तक पहुँचने का सही रास्ता नहीं चुन पाएंगे|
करें कुछ अलग
एक ही तरह का काम कर – करके लोग उनमे निपुण हो तो जाते हैं लेकिन अक्सर वे एक कम्फर्ट जोन के गुलाम भी हो जाते हैं | इसका दुष्प्रभाव यह होता हैं कि वे किसी भी नए काम में हाथ आजमाने से बचने लगते हैं|
अपने कंफर्ट जोन के परे जाकर एक्सपेरिमेंट करें और क्षमाताओं को विस्तार दे |
पहचाने अवसर को
अपनी मर्जी का काम करने का अवसर आपको अपने करियर में कभी भी मिल सकता हैं | लोग सब कुछ जमा-जमाया गंवाने के डर से इसे अपनाते नहीं|
अपनी पसंद का अवसर मिलने पर उसे अपनाने से चूंके नहीं | इस अवसर को तभी पहचान पाएगे जब उस दिशा में लगातार मेहनत कर रहे होंगे |