सूर्य से जुड़े 46 रोचक तथ्य | Interesting Sun Facts In Hindi
Interesting Facts about Sun in Hindi
हमारे भारतीय धर्म में सूर्य को “प्राण” कहा गया है। धरती पर अग्नि, जल, वायु जो भी है, वह सूर्य की देन है। बिना सूर्य के धरती पर प्राणियों का जीवन संभव नहीं है। ये तो रही धर्म की बात लेकिन विज्ञान सूर्य के बारे में क्या कहता है वो आज हम आपको बताएँगे।
सूरज क्या है? कैसा दिखता है? किससे बना है? ये बातें हमेशा से वैज्ञानिकों को चौंकाते आई हैं। आज हम आपको बताते हैं कुछ ऐसी बातें जो धरती पर रहने वाले हर इंसान को जाननी चाहिए –
1. सूर्य सौर मण्डल का तारा है और सौर मण्डल का केंद्र भी है
2. सूर्य का आकार इतना बड़ा है कि इसके अंदर 13 लाख धरती समा सकती हैं
3. सूर्य का सतह क्षेत्र हमारी धरती से करीब 12 हजार गुना विशाल है
4. सौर मण्डल का 99.86% हिस्सा सूर्य से घिरा है बाकि केवल 0.14% में ही धरती और अन्य ग्रह आते हैं
5. सूरज धरती से करीब 150 लाख किलोमीटर दूर है लेकिन फिर भी प्रकाश की चाल इतनी तेज है कि सूर्य से प्रकाश को धरती तक आने में केवल 8 मिनट 20 सेकेंड लगते हैं
6. चूँकि हमारी धरती दीर्घ वृत्ताकार में परिक्रमण करती है इसलिए सूर्य की धरती से दूरी घटती बढ़ती रहती है
7. पिछले करीब 5 अरब सालों में सूर्य के अंदर इकठ्ठा आधा हाइड्रोजन जल चुका है, लेकिन सूर्य के अंदर बचा हाइड्रोजन अभी 5 अरब साल और जलेगा तब तक सूर्य प्रकाश देता रहेगा
8. जहाँ एक ओर 45 डिग्री तापमान पर हम लोग गर्मी से बेहाल हो जाते हैं वहीँ सूर्य के अंदर का तापमान करीब 1,50,00,000 डिग्री सेल्सियस है
9. सूरज के करीब 74% हिस्से में हाइड्रोजन भरी हुई है और 24% हिस्से में हीलियम और बाकि में ऑक्सीजन, कार्बन आदि हैं
10. अगर सूर्य का आकार एक फुटबाल जितना मानें और वृहस्पति का आकार गोल्फ बाल जितना माना जाए तो धरती का आकार एक मटर से भी कम होगा
11. सूर्य के अंदर हर सेकेण्ड में 7 करोड़ टन हाईड्रोजन ईंधन 6 करोड़ 95 लाख टन हीलियम में बदल जाता है और बचा 5 लाख टन गामा किरणों में बदल जाता है
12. हर सेकेण्ड हमारे सूर्य का द्रव्यमान 50 लाख टन कम होता जाता है
13. अब से करीब 5 अरब साल बाद हमारा सूर्य अब से 40 प्रतिशत ज्यादा चमकने लगेगा। उस समय सारे सागर, महासागर और नदीयों का पानी भाप बन कर वाष्पिकृत हो जायेगा
14. करीब 5 अरब 40 करोड़ साल बाद सूर्य के अंदर जब सारी हाईड्रोजन खत्म हो जाएगी तो यह खत्म होना शुरू हो जाएगा
15. करीब 7 अरब 70 करोड़ साल बाद सूर्य लाल दानव का रूप धारण कर लेगा। यह लगभग 200 गुना बड़ा हो जाएगा और धरती और बुद्ध जैसे ग्रहों को निगल जाएगा।
16. सूर्य हमारी धरती का सबसे नजदीकी तारा है, यही कारण है कि यह हमें इतना बड़ा और चमकीला दिखाई देता है।
17. सूर्य हमारी धरती से 93 मिलियन मील दूर है
18. सूर्य अपनी धुरी पर घूमते हुए हर 26 दिन में एक चक्कर पूरा करता है।
19. सूर्य पश्चिम से पूर्व की तरफ अपनी धुरी पर घूमता है जबकि धरती पूर्व से पश्चिम की ओर घूमती है।
20. सूर्य का असली रंग सफ़ेद है। धरती के वातावरण के कारण हमें यह पीला दिखाई देता है।
कुछ अन्य रोचक जानकारियां –
- नींद के बारे में रोमांचक बातें
- डायनासोर फैक्ट्स जो चौंकाने के लिए काफी हैं
- कुत्तों से जुडी कुछ अनोखी बातें
- साँपों से जुडी कुछ अजीबोगरीब बातें
- धरती को हिला देने वाले भूकम्प के बारे में चौंकाने वाली जानकारियां
- ग्लोबल वार्मिंग- विश्व पर मंडराता खतरा
कैसी लगीं हमारी जानकारियाँ? अगर आपको किसी और टॉपिक पर कुछ ऐसी ही ज्ञानवर्धक जानकारियाँ चाहिए तो नीचे कमेंट में हमें लिखकर भेजें। अगर आप चाहते हैं कि ये सामान्य ज्ञान की जानकारियाँ हम आपको ईमेल पर भेजें तो आप यहाँ क्लिक करके अपनी ईमेल id submit कर दीजिये फिर सभी जानकारियां आपको ईमेल पर भेज दी जाएँगी
Nice facts about sun
Thanks for sharing
badhtechalo.com
good knowledgeable jankari hai, dhanyabad
Aapke ke dwara di jankari bhut hi achi h or bhit hi useful h