योग के फायदे, प्रकार और महत्त्व : 20 Benefits of Yoga in Hindi Language
Health Benefits of Yoga in Hindi
शरीर के लिए योग के फायदे, प्रकार और महत्व
21 जून को प्रथम अंतरराष्ट्रीय योग(International Yoga Day) दिवस मनाया जा रहा है । योग भारतीय संस्कृति का विश्व को अनमोल उपहार है । यह हमारे लिए गर्व की बात है कि संयुक्त राष्ट्र में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने के प्रस्ताव को 177 देशों ने तुरंत पारित कर दिया । यही बात योग के महत्त्व को दर्शाती है । आज इतनी उम्र में भी दिन रात काम करने के बावजूद जो नरेंद्र मोदी जी और स्वामी राम देव जी महाराज एकदम स्वस्थ , प्रसन्न और प्रफुल्लित नजर आते हैं, तो इसका राज योग ही है ।
योगा संस्कृत के एक शब्द “युज” से लिया गया है| योगा जीवन जीने की एक कला है, योगा केवल एक शारीरिक एक्सरसाइज ही नहीं है बल्कि इसका सम्बन्ध सीधे आपके मन और आत्मा से है| योगा का एक ही उद्देश्य है – ‘’मोक्ष’’
योगा शब्द के दो अर्थ होते हैं – ‘’पहला जोड़ और दूसरा समाधी’’, योगा कहता है कि जब तक आप अपने से नहीं जुड़ेंगे तब तक आप समाधि तक नहीं पहुँच पाओगे| योगा इंसान के शारीरिक और मानसिक विकास का एक तरीका है| योगा में दैविया शक्तियाँ है, योगा अपनी आत्मा से मिलन का ही एक ज़रिया है|
योगा के प्रकार –
योगा कई प्रकार का होता है और हर प्रकार के योगा की अपनी अलग विशेषताएं और लाभ हैं –
हठ योगा – इस योगा में विभिन्न प्रकार के ‘’आसन’’ आते हैं और ये सभी योगा शरीर को फिट और स्वच्छ बनाए रखने के लिए है
कर्म योगा – कर्म योगा कहता है कि इंसान को बिना किसी स्वार्थ के दूसरों की मदद करनी चाहिए
मंत्र योगा – मंत्र योगा “जप” से संबंधित है| भगवान् का ध्यान करना, जप तप करना यही इस योगा का मूल उद्देश्य है
भक्ति योगा – ईश्वर के चरणों में खुद को समर्पित कर देना ही भक्ति योगा में सिखाया जाता है| ये भगवान के ध्यान और भक्ति से संबंधित है
ज्ञान योगा – ज्ञान योगा यानी खुद को जानना, अपने भीतर की शक्ति को पहचानना ही इस योगा का उद्देश्य है
राज योगा – ये योगा सबसे ज़्यादा फेमस है| श्री कृष्णा ने गीता में भी इस योगा पर बातें बताई हैं, यही योगा पतंजलि का योगा है
इसे अष्टांग योगा के नाम से भी जाना जाता है| अष्टांग योगा के 8 अंग हैं –
(1) यम (2) नियम (3) आसन (4) प्राणायाम (5) प्रत्याहार (6) धारणा (7) ध्यान (8) समाधि
इसमे से आसना, प्राणायाम और ध्यान सबसे ज़्यादा प्रसिद्ध हैं|
योगा के महत्वपूर्ण फायदे –
योगा के केवल शारीरिक ही नहीं बल्कि मानसिक भी बहुत से फायदे हैं| योगा इंसान के सम्पूर्ण विकास का सबसे सरल उपाय है|
योग के शारीरिक लाभ –
1. बॉडी मे लचकता बढ़ती है
2. मांसपेशियां मजबूत होती हैं
3. श्वसन क्रिया अच्छी हो जाती है
4. मेटबॉलिज़म बैलेंस रहता है
5. वजन कंट्रोल में रहता है
6. रक्त का प्रवाह अच्छा होता है
7. इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है
8. बॉडी में बीमारी से लड़ने की शक्ति आती है
9. विज्ञान कहता है कि योगा करने वाले लोग खुश रहते हैं
10. शुगर लेवल हमेशा कण्ट्रोल रहता है
11. इंसान का काम पर ध्यान लगाने में मदद मिलती है
12. नर्वस सिस्टम को कंट्रोल रखता है
13. दिमाग टेंशन फ्री रहता है
14. फेफड़ों में ऑक्सिजन का प्रवाह बढ़ता है
15. पाचन से जुड़ी सारी समस्यायें खत्म हो जाती हैं
16. किसी भी प्रकार के नशे से छुटकारा मिलता है… आदि
योगा के मानसिक लाभ –
1. योगा तनाव से मुक्ति दिलाता है
2. मन में सदा शान्ति रहती है
3. मन को आध्यात्मिकता से जोड़ता है
4. सोचने समझने की शक्ति बढ़ती है
5. आपकी नींद बढ़ जाती है और नींद गहरी भी हो जाती है
6. आत्मविश्वास बढ़ने लगता है….आदि
योगा, 5000 साल पुराना भारत की संस्कृति और परम्परा से जुड़ा विज्ञान है| इस विज्ञान को आज पूरे विश्व में अपना लिया गया है| इसीलिए हमारे भारत को “जगदगुरु” का नाम प्राप्त हुआ है| महर्षि पतंजलि ने योगा को लिखित रूप में भारत को दिया जो एक अमूल्य देन है|
योग के कुछ अन्य फायदे –
शारीरिक फायदे – योगाभ्यास पूरे शरीर के लिए फायदेमंद होता है, मांसपेशियाँ मजबूत होती हैं। हड्डियाँ बलवान होती हैं। रोगों से लड़ने की क्षमता बढ़ती है ।
पाचन संस्थान – योग के नित्य अभ्यास से भूख अच्छी लगती है, खाना सही से हजम होता है, योग करने वाला व्यक्ति स्वतः ही शुद्ध, सात्विक और हल्का भोजन करने लगता है ।
श्वसन संस्थान – यूँ तो सम्पूर्ण योग का ही श्वसन पर अच्छा प्रभाव पढता है, किन्तु प्राणायाम विशेष रूप से श्वसन संबंधी बिमारियों जैसे – दमा, एलर्जी , पुराना नजला , साइनोसाइटिस, टॉन्सिलाइटिस आदि में बहुत फायदे मंद है ।
मानसिक फायदे – योग मानसिक स्वास्थ्य को अच्छा बनाने के लिए भी बेहतरीन उपाय है। योगासन , प्राणायाम और ध्यान तीनों ही तनाव, स्मृति, अनिंद्रा, दौर्बल्य, अवसाद जैसे मानसिक रोगों में बहुत फायदे मंद है। विशेष रूप से ध्यान तो मानसिक परेशानियों में चमत्कार का काम करता है ।
आओ हम भी भारत का सर गौरव से उँचा करे और योगा को अपनाएँ….
डॉ मनोज गुप्ता ,
मो – 9929627239
<– अगर आप हिंदीसोच पर अपनी कोई कहानी (स्टोरी), Article या कोई अच्छी जानकारी Publish कराना चाहते हैं तो कृपया हमें “saxenapawan1990@gmail.com” पर ईमेल करें –>