चूहों से जुड़ी हैरान करने वाली जानकारियां | Amazing Rat Facts in Hindi
चूहा तो ऐसा जीव है जिसे हर किसी किसी ने देखा होगा। कुछ महिलाओं को तो चूहों से बहुत डर लगता है। चूहा नाम सुनते ही हमें दो बातें याद आ जाती हैं – एक तो चूहा घर में मौजूद चीजों जैसे कपड़े, किताबें आदि कुतरकर खराब कर देता है और दूसरा चूहा भगवान गणेश की सवारी माना जाता है।
आज हम आपको चूहों से जुड़ी कुछ रोचक बातें बतायेंगे। ये सभी रोचक तथ्य बच्चों के लिए मनोरंजन का काम करेंगे और साथ ही ये सभी जानकारियां आपके ज्ञान को बढायेंगी। तो आइये जानते हैं क्या हैं चूहों से जुडी रोचक बातें –
चूहों से जुड़े दिलचस्प तथ्य – Amazing Rat Facts in Hindi
1. चूहे एक ग्रुप में रहना पसंद करते हैं और बीमार होने या घायल होने पर एक दूसरे की देखभाल भी करते हैं
2. चूहों की याददाश्त तेज होती है। एक बार रास्ता देख लिया तो फिर वो कभी नहीं भूलते
3. चूहे जब बहुत खुश होते हैं तो अपने दाँत किटकिटाते हैं
4. आपको जानकर हैरानी होगी कि चूहे खुद को हमेशा साफ़ रखते हैं। चूहे खुद को साफ़ करने में रोजाना घण्टो बिताते हैं।
5. चूहे को हिन्दू धर्म में भगवान गणेश की सवारी माना जाता है
6. चूहे 18 महीने तक जीवित रह सकते हैं लेकिन ज्यादातर चूहों का जीवन एक साल ही होता है
7. प्लेग जैसी खतरनाक जानलेवा बीमारी चूहों की वजह से ही होती है
8. चूहों की आँखें कमजोर होती हैं। उनकी मूंछे आसपास के माहौल के बारे में जानने में मदद करती हैं।
9. चूहे तैरने में भी माहिर होते हैं
10. चूहों में इतना दिमाग होता है कि अगर उनको कुछ सिखाया जाये तो वो आसानी से सीख लेते हैं और अपना नाम भी याद रख सकते हैं
11. चूहे बहुत आलसी स्वभाव के होते हैं और अपना 76% दिन सोने में ही बिता देते हैं
12. चूहे दो से तीन महीने की उम्र में ही बच्चे पैदा करने लायक हो जाते हैं
13. चूहों के आगे वाले दांत तेजी से बढ़ते जाते हैं इसीलिए वो दांतों को दीवार, ईंट या सीमेंट पर घिसते हैं या घरों में रखे सामान को कुतर देते हैं। अगर चूहे सामान ना कुतरें तो उनके दांत साल भर में 1 – 2 इंच बढ़ जायेंगे।
14. चूहा 50 फिट की ऊँचाई से गिर जाये तो भी उसे चोट नहीं लगेगी
15. चूहों का कभी पसीना नहीं आता
16. आपको जानकर हैरानी होगी कि चूहों का दिल एक मिनट में करीब 632 बार धड़कता है जबकि इंसान का केवल 72 बार…
17. चूहे सर्वाहारी होते हैं। वो माँस, अनाज, फल व सब्जी सब कुछ खा सकते हैं।
18. मादा चुहिया एक बार में 20 बच्चे पैदा कर सकती है
19. चूहे एक वर्ष में एक हजार बच्चे भी पैदा कर सकते हैं।
20. चूहों की सिर्फ उँगलियाँ होती हैं, अंगूठा नहीं होता।
21. चूहा अपनी सांस को तीन मिनट तक रोक सकता है
- कुत्तों से जुड़े बेहद रोचक तथ्य
- बंदरों से जुडी आश्चर्यजनक बातें
- बब्बर शेरों के बारे में हैरानी भरी बातें
- चौंक जाओगे जानवरों से जुडी ये बातें जानकर
अगर आप चाहते हैं कि ये ज्ञान की बातें प्रतिदिन आपके ईमेल पर भेज दी जाएँ तो आप हमारा ईमेल सब्क्रिप्शन ले सकते हैं इसके बाद आपको सभी नयी कहानियां ईमेल कर दी जाएँगी- Subscribe करने के लिए यहाँ क्लिक करें