God Shayari in Hindi : भगवान भक्ति शायरी, गॉड शायरी, ईश्वर पर शायरी

July 26, 2018

God Shayari in Hindi Images

Bhagwan Ki Shayari

Bhagwan Ki Shayari

जब गमों ने तुमको घेरा हो,
तुम हाल श्याम को सुना देना|
जब दुनिया तुमसे मुँह मोड़े,
तुम अपने श्याम को मना लेना|
मेरे श्याम तो करूणा के सागर हैं,
तुम डुबकी उसमें लगा लेना|

 

Bhakti Shayari Hindi

Bhakti Shayari Hindi

हे कान्हा जिंदगी लहर थी आप साहिल हुए,
न जाने कैसे, हम आपके काबिल हुए|
न भूलेंगे हम उस हसीन पल को,
जब आप हमारी छोटी सी जिंदगी में शामिल हुए|

 

Bhakti Shayari

Bhakti Shayari

इंसान प्राथना करते समय समझता है,
कि भगवान बहुत नजदीक है|
और गुनाह करते समय समझता है,
कि भगवान बहुत दूर है|

 

God Shayari in Hindi Images

God Shayari in Hindi Images

शंकर की ज्योति से नूर मिलता है,
भक्तो के दिलों को सुकून मिलता है|
शिव के द्वार आता है जो भी,
उन सबको फल जरूर मिलता है||

 

God Shayari

God Shayari

भगवान का दिया कभी अल्प नहीं होता
टूट जाये जो आसानी से वो संकल्प नहीं होता|
हर को जीत से दूर ही रखना
क्योंकि जीत का कोई विकल्प नहीं होता|

 

भगवान शायरी

मैं कैसे कह दूँ कि मेरी, हर दुआ बेअसर हो गई,
मैं जब जब रोया, मेरे भोलेनाथ को इसकी खबर हो गई|

 

भक्ति शायरी

संस्कार और संस्कृति की शान मिले ऐसे..
हिन्दू मुस्लिम और हिंदुस्तान मिले ऐसे..
हम मिलाजुला के ऐसे कि
मंदिर में अल्लाह और मस्जिद में राम मिले जैसे..

 

Shayari Bhakti Ki

कान्हा जी लो आज हम आपसे निकाह-ए-इश्क करते हैं …..
हाँ हमें आपसे मोहब्बत है मोहब्बत है , मोहब्बत है

 

भक्ति शायरी इन हिंदी

मंदिर में जाप करता हूँ,
मस्जिद में नवाज पढता हूँ|
इंसान से कहीं भगवान ना बन जाऊ,
इसलिए रोज़ थोड़े बहुत पाप करता हूँ|

 

ईश्वर पर शायरी

संगीत सुनकर ज्ञान नहीं मिलता!
मंदिर जाकर भगवान नहीं मिलता!!
पत्थर तो इसलिए पूजते हैं लोग!
क्योंकि विश्वास के लायक इंसान नहीं मिलता!!

 

गॉड शायरी

भगवान नहीं है, तो फिर ज़िक्र क्यों है ?
और अगर है, तो किसी भी बात की फ़िक्र क्यों है ?

 

Hindi Shayari on God

कुछ मन्त्र पढ़ लेने से भक्त भगवान नहीं होता,
दो सिक्के डाल कटोरे में कोई महान नहीं होता|
खोई मनावता देख इंसानो की कहता है, ये उदास मन,
ये बस्ती है शैतानो की यहाँ कोई इंसान नहीं रहता|

 

ईश्वर भक्ति शायरी

अभी तो बस इश्क़ हुआ है कान्हा से,
मंजिल तो वृंदावन में ही मिलेगी|

 

धार्मिक शायरी – भक्ति शायरी

रंग बदलती दूनियाँ देखी देखा जग व्यवहार,
दिल टूटा तब मन को भाया ठाकुर तेरा दरबार|

 

प्रभु भक्ति शायरी

जब तक आप खुद पे विश्वास नहीं करते
तब तक आप भगवान पे विश्वास नहीं कर सकते|
ऐसा इसीलिए क्योंकि दोनों एक ही है|

 

कृष्ण भक्ति शायरी

जीवनरूपी नाव के हम है खिवैया,
अगर मझधार में डूबने लगे आपकी नैया|
तो डरना नहीं होसला रखना,
डूबती नैया से पार लगायेगे किशन कन्हैया|

 

शायरी भगवान पर

ऐसा प्यारा रूप साईं का,
जैसे आँचल हो हमारी माई का|
साईं ही सहारा हम सब बहन भाई का,
दूर कर देता ये हर अँधेरा तन्हाई का|

 

प्रभु भक्ति शायरी

मस्जिद तो हुई हासिल हमको,
खाली ईमान गंवा बैठे|
मंदिर को बचाया लड़ भिड़कर,
खाली भगवान गवां बैठे|
धरती को हमने नाप लिया,
हम चांद सितारों तक पहुंचे.
पूरी कायनात को जीत लिया,
खाली इन्सान गंवा बैठे.
मज़हबो के ठेकेदारों ने,
आज फिर हमें कुछ यूँ भड़काया|
कि काजी और पंडित जिन्दा रहे,
और हम अपनी जान गंवा बैठे|

 

धार्मिक शेर शायरी

आँखें खोलो भगवान का नाम लो,
साँस लो ठंडी हवा का जाम लो|
ब्रह्मा, विष्णु और महेश का,
वारी वारी तुम नाम लो|

 

Bhagwaan Ki Shayari Hindi Me

बाजार के रंगो में रंगने की मुझे जरुरत नही,
मेरे कान्हा की याद आते ही ये चेहरा गुलाबी हो जाता है|

 

Hindi Shayari on God

किसी की सूरत बदल गई किसी की नियत बदल गई,
जब से तूने पकड़ा मेरा हाथ, “राधे” मेरी तो किस्मत ही बदल गई|

 

भगवान शायरी

एक पत्थर सिर्फ एक बार मंदिर जाता है,
और भगवान बन जाता है| .
हम इंसान हर रोज़ मंदिर जाते है,
लेकिन फिर भी पत्थर ही रह जाते है|

 

God Shayari in Hindi

खुदा की मोहब्बत को फना कोन करेंगा?
सभी बंदे नेक हो, तो गुनाह कोन करेंगा?

 

प्रभु शायरी

हे प्रभु,,
तुझसे हाथ जोड़ के विनती है कि
उन्हें जरुर खुश रखना जो मुझे याद करते हैं