30 Facts about India in Hindi हमारे भारत से जुड़ी 30 जानकारियां आपको हैरान कर देंगी

January 24, 2016

Amazing Facts about India in Hindi

भारत से जुड़े तथ्यभारत देश हमारा प्यारा!!! दोस्तों आज हम आपको India के बारे में कुछ ऐसी जानकारियां(facts) बतायेंगे जिनको आप नहीं जानते होंगे। ये जानकारियां आपके सामान्य ज्ञान को तो बढ़ाएंगी ही और इसके अलावा आपको General Knowledge परीक्षाओं में भी मदद करेंगी। ये जानकारियां हमने चुन चुन कर आपके लिए इकट्ठी की हैं और उम्मीद करते हैं कि निश्चित ही आपको पसंद आएँगी-

अंग्रेजी बोलने के मामले में भारत का दुनिया में दूसरा स्थान है जहाँ USA के बाद सबसे ज्यादा अंग्रेजी बोली जाती है।

भारत का पहला रॉकेट इतना हल्का और छोटा था कि इसे साईकिल पे भी ले जाया जा सकता था।

भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ0 राजेन्द्र प्रसाद अपनी तनख्वाह का केवल 50% हिस्सा ही लेते थे।

भारत की कबड्डी टीम आज तक हुए सारे विश्वकप जीती है, कभी नहीं हारी।

शेम्पू का प्रयोग भी सबसे पहले भारतीयों ने ही किया था, जो कि जड़ीबूटियों से बनाया गया था। “शेम्पू ” शब्द भी संस्कृत के “चम्पू” शब्द से लिया गया है जिसका अर्थ है- “मशाज”

चन्द्रमा पर पानी की खोज सबसे पहले इसरो(ISRO) भारत ने ही की।

दुनियां के सबसे ज्यादा शाकाहारी व्यक्ति भारत में ही रहते हैं। भारत में तक़रीबन 20 -40% लोग शाकाहारी हैं।

भारत दुनिया का सबसे बड़ा दूध उत्पादक देश है।

भारत में जन्मीं शकुंतला देवी को ह्यूमन कैलकुलेटर की पदवी मिली थी।

हीरे की खान सबसे पहले भारत में ही पायी गयीं थीं।

चीन और USA के बाद भारत के पास दुनिया की सबसे बड़ी आर्मी सेना है।

भारत में हर 12 साल में एकबार कुम्भ का मेला लगता है। ये इतना विशाल मेला होता है कि ये अंतरिक्ष से भी दिखाई देता है।

भारत में करीब 3 लाख मस्जिद हैं जो किसी अन्य देश की तुलना में सबसे ज्यादा हैं।

दुनियां का पहला विश्वविद्यालय तक्षशिला(भारत) में बनाया गया।

भारत के रेलवे विभाग में करीब 1 लाख 30 हजार कर्मचारी हैं जो कई देशों की जनसँख्या से भी ज्यादा है।

जितनी ऑस्ट्रेलिया की जनसँख्या है उससे ज्यादा लोग भारत में एक साल में पैदा होते हैं।

शतरंज का अविष्कार भारत में ही हुआ।

आपकी शर्ट के बटन का अविष्कार भी भारत में ही हुआ था।

दुनिया में सबसे ज्यादा फिल्मों का निर्माण भी भारत में ही होता है।

मर्डर के मामले में भी भारत सबसे आगे है। यहाँ दुनियां के सबसे ज्यादा मर्डर होते हैं।

भारत के सचिन तेंदुलकर दुनिया में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाडी हैं।

आज भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है।

सबसे लम्बी सड़क के मामले में भी भारत नम्बर 1 है।

26 मई को स्विट्जरलैंड में साइंस डे मनाया जाता है जो कि भारतीय वैज्ञानिक अब्दुल कलाम के सम्मान में घोषित किया गया था।

भारत ने पिछले 1 लाख वर्षों से किसी भी देश पर आक्रमण नहीं किया।

शून्य का अविष्कार भारत में हुआ।

बीजगणित और त्रिकोणमिति का अविष्कार भी भारत में ही हुआ।

भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है।

भारत दुनिया का सातवां सबसे बड़ा देश है।

दुनियां में सबसे ज्यादा डाक खाने भारत में ही स्थित हैं।

दोस्तों कैसी लगीं अपने भारत के बारे में ये रोचक जानकारियां? उम्मीद है आप लोगों ने काफी एन्जॉय किया होगा। अब नीचे शेयर का बटन दबाकर इसे अपने मित्रों साथ शेयर भी करें। अगर आप कोई कॉमेंट करना चाहते हैं तो नीचे कॉमेंट बॉक्स दिया गया है तो आप हमको अपनी बात लिखकर भेज सकते हैं।