एडोल्फ़ हिटलर : Facts about Adolf Hitler in Hindi
Unknown Facts about Adolf Hitler in Hindi
20 अप्रैल 1889 को हिटलर का जन्म हुआ| मात्र 18 साल की उम्र थी उसी समय माँ की मौत हो गयी, माँ की कब्र पर बैठकर आँसू बहाते और फूट फूट कर रोने वाला ये इंसान एक दिन विश्व का सबसे चर्चित इंसान बना|
जी हाँ हम बात कर रहे हैं एडोल्फ हिटलर की, जिन्हें दूसरे विश्व युद्ध और भयंकर सर्वनाश का जिम्मेदार माना जाता है| हिटलर एक तानाशाह शासक था कुछ लोग हिटलर की तारीफ भी करते हैं तो वहीं दुनिया में हिटलर को सबसे घृणित व्यक्ति के रूप में भी जाना जाता है|
1. हिटलर का कहना था कि जर्मनी या तो विश्व की सबसे बड़ी शक्ति होगा या फिर होगा ही नहीं
2. हिटलर का मानना था कि अगर जीना है तो लड़ना होगा, अगर आप लड़ नहीं सकते तो जीने का कोई अधिकार नहीं है
3. हिटलर को पेट गैस की बीमारी थी और इसके लिए वो 28 अलग अलग प्रकार की दवाईयां भी खाता था
4. आपको जानकर हैरानी होगी कि हिटलर के पास केवल एक ही अंडकोष (Testicle) था
5. हिटलर जब 4 साल के थे उस समय उनको एक पुजारी ने पानी में डूबने से बचाया था
6. हिटलर शान शौकत से जीता था| जब वह जेल में थे उस समय भी उन्होंने एक मर्सिडीस डीलर को कार लोन पर लेने के लिए पत्र लिखा था|
7. 1939 में हिटलर को नोबल पीस प्राइज यानि विश्व शांति पुरुस्कार के लिए नामांकित किया गया था
8. हिटलर बचपन में एक पुजारी बनना चाहते थे
9. अमेरिकन सीक्रेट सर्विस ने हिटलर के खाने में फीमेल हार्मोन मिलाने की भी कोशिश की थी ताकि हिटलर महिलाओं जैसा हो जाये
10. 1938 में टाइम मैगजीन ने हिटलर को “मैन ऑफ़ द ईयर” चुना था
11. सिकंदर, नेपोलियन, मुसोलिनी और हिटलर ये सभी लोग काली बिल्ली से बहुत डरते थे
12. हिटलर और ओसामा बिन लादेन दोनों को 1 मई के दिन ही मृत घोषित किया गया था
13. हिटलर को ड्राइविंग नहीं आती थी और नाही उन्होंने कभी सीखने की कोशिश की
14. हिटलर मानता था कि महिलायें उसे बहुत पसंद करती हैं
15. एक बार जब हिटलर की सेना लड़ने मैदान में पहुँची थी उस समय हिटलर को नींद आ गयी थी| अब पूरी सेना के किसी जनरल में इतनी हिम्मत नहीं थी कि बिना हिटलर की आज्ञा के सेना को आगे बढ़ने की अनुमति दे और ना ही किसी में हिटलर को जगाने की हिम्मत थी
16. हिटलर ने स्वयं कभी चुनाव नहीं जीता वह राष्ट्रपति इलेक्शन में हार गया था लेकिन नाजी संगठन ने एक गठबंधन किया जिसकी वजह से हिटलर को पर्याप्त सीटें मिल गयीं
17. 1939 में हिटलर के भतीजे एक लेख लिखा था – “Why I Hate My Uncle”
18. हिटलर ने अपने कुत्ते को साइनाइड जहर देकर मार डाला था|
जर्मनी देश से जुडी 21 खास बातें
चीन से जुड़े गजब की रोचक जानकारियां
19. हिटलर ने पाँच छोटे कुत्ते के पिल्लों को गोली से मारा और उनको उनकी माँ के साथ ही दफ़न कर दिया
20. हिटलर ने मरने से करीब 40 घंटे पहले ही शादी की थी| उन्होंने Eva Braun से शादी की थी|
21. हिटलर और उनकी पत्नी Eva Braun ने शादी के करीब 40 घंटे बाद ही आत्महत्या कर ली थी| उस समय हिटलर की उम्र 56 साल और Eva Braun की उम्र मात्र 33 साल थी
22. हिटलर की पत्नी की साइनाइड कैप्सूल खाने से मौत हुई थी और हिटलर की मौत सर में गोली लगने से हुई थी..
आगे भी बहुत अच्छी जानकारियाँ शेयर की जाती रहेंगी इसलिए हमसे जुड़े रहिये रोजाना हिंदीसोच.कॉम को जरूर पढ़िये..धन्यवाद!