About Jupiter in Hindi बृहस्पति ग्रह की सम्पूर्ण जानकरी

June 17, 2017

Jupiter in Hindi

Information of Jupiter in Hindi

1. बृहस्पति ग्रह सूर्य से पाँचवाँ ग्रह है और सौरमंडल का सबसे बड़ा ग्रह है|

2. हमारे सौरमंडल का सबसे बड़ा ग्रह “बृहस्पति” (Jupiter in Hindi) इतना विशाल है कि इसमें सौरमंडल के सारे ग्रह समा सकते हैं

3. बृहस्पति ग्रह का द्रव्यमान, सौर मंडल के सारे ग्रहों के टोटल द्रव्यमान से भी ढाई गुना ज्यादा है

4. बृहस्पति ग्रह के 67 चंद्रमा हैं जिनमें आयो, युरोपा, गैनिमीड और कैलिस्टो चार सबसे बड़े चन्द्रमा हैं

5. सूरज, चन्द्रमा और शुक्र ग्रह के बाद “बृहस्पति ग्रह” सौर मंडल का चौथा सबसे चमकीला object है जिसे धरती से नंगी आँखों से भी देखा जा चुका है

6. प्राचीन रोम के लोगों ने अपने भगवान के नाम पर बृहस्पति ग्रह का नाम “ज्यूपिटर” रखा था

7. बृहस्पति ग्रह पर दिन सबसे छोटा होता है| बृहस्पति अपनी धुरी पर एक चक्कर लगाने में मात्र 9 घंटे और 55 मिनट का समय लेता है| इसकी तेज स्पीड की वजह से ही यह थोड़ा चपटा दिखाई देता है|

8. बृहस्पति ग्रह पूरा बादलों से ढका हुआ है और हैरानी की बात ये है कि बृहस्पति ग्रह पर कोई धरातल नहीं है

9. बृहस्पति ग्रह पर बादल नारंगी और भूरे रंग के होते हैं क्यूंकि यह अमोनिया क्रिस्टल और अमोनियम हाइड्रोसल्फाइड के बने होते हैं

10. सूरज की पराबैंगनी किरणें पड़ने पर बृहस्पति के बादलों का रंग भी बदलता रहता है

11. बृहस्पति ग्रह पर कड़कने वाली बिजली की चमक, पृथ्वी पर कड़कने वाली बिजली की चमक से हजार गुना ज्यादा शक्तिशाली होती है

12. बृहस्पति ग्रह पर बहुत तेज हवाएं चलती हैं जिनकी वजह से हमेशा तूफान जैसा मौसम रहता है| यहाँ के क्षेत्रों में 360 कि.मी./घंटा की रफ़्तार से हवा का चलना एक आम सी बात है|

13. बृहस्पति ग्रह पर एक लाल धब्बा दिखाई देता है जो धब्बा नहीं बल्कि लाल बादलों से घिरा एक तूफान (बवंडर) है जो पिछले 350 सालों से चल रहा है| इस लाल धब्बे को बृहस्पति ग्रह की तीसरी आँख भी कहा जाता है|

14. बृहस्पति ग्रह का ऊपरी वायुमंडल हीलियम और हाइड्रोजन गैसों का बना है| इसके केंद्र में भयंकर दबाब की वजह से हाइड्रोजन धातु के रूप में मौजूद है, इसलिए इसका चुंबकीय क्षेत्र बहुत शक्तिशाली है|

15. बृहस्पति ग्रह के 67 चन्द्रमा हैं और बृहस्पति का गेनीमेड (Ganymede) नाम का चन्द्रमा सौर मंडल का सबसे बड़ा चन्द्रमा है|

धरती से जुड़े 40 अनजाने तथ्य
हवाई जहाज के बारे में 23 गजब बातें

16. आज तक 8 यान बृहस्पति ग्रह पर भेजे जा चुके हैं

17. सबसे स्पेशल :- बृहस्पति ग्रह को एक तारा बनने के लिए 65 प्रतिशत और बड़ा होना पड़ेगा क्यूंकि सौरमंडल का सबसे छोटा तारा “लाल बौना” की त्रिज्या, बृहस्पति ग्रह की त्रिज्या से 30 प्रतिशत ज्यादा है|

18. बृहस्पति ग्रह 11.86 साल में सूर्य का एक चक्कर पूरा करता है

19. गैलीलियो एकमात्र ऐसा अंतरिक्ष यान है जिसने बृहस्पति ग्रह का एक चक्कर लगाया है जो नासा ने 1989 को पृथ्वी से छोड़ा था|

20. गैलीलियो यान से पता चला कि बृहस्पति ग्रह के चंद्रमाओं पर समुद्र है और जीवन भी संभव है|

21. बृहस्पति ग्रह को सौर मंडल का “वैक्यूम क्लीनर” भी कहा जाता है क्यूंकि यह ऊर्ट बादल से धरती की रक्षा करता है| ऊर्ट बादल, धूमकेतुओं का विशाल बादल है जिसमें अरबों धूमकेतु हैं|