आत्मबल की कमी है तो पढ़ें ये 7 कहानियां
कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती। सफल वह नहीं जो कभी हारा ना हो बल्कि सफल वो है जो बार बार हारकर भी उठ खड़ा हुआ हो। आज हम आपको कुछ ऐसी ही हस्तियों के बारे में बताएँगे जिन्होंने परिस्थितियों के आगे हार नहीं मानी बल्कि हर कठिन समय में नयी ऊर्जा के साथ उठ खड़े हुए-
Story no.- 1
एक व्यक्ति जिसे रेडियो समाचार प्रसारक news broadcaster के इंटरव्यू से निकाल दिया गया क्यूंकि उसकी आवाज उन्हें अच्छी नहीं लगी, और कहा गया कि वह कभी famous इंसान नहीं बन सकता।
वह इंसान हैं – अमिताभ बच्चन, जो आज अपनी आवाज के कारण बॉलीवुड के महानायक हैं
Story no.- 2
एक छोटा बच्चा, जो अपने 7 भाई बहनों में पाँचवें नम्बर का था। बचपन में बच्चा अपनी पढाई की फ़ीस भरने के लिए सुबह सुबह अख़बार बाँटा करता था। स्कूल में बेशक को दिखने में सुन्दर नहीं था लेकिन विज्ञान के प्रति उसके सपने बड़े बड़े थे। जब उसने पहला रॉकेट बनाया वो फ्लॉप हो गया, पहली मिसाइल बनायीं वो भी सफल नहीं हो पायी, लेकिन उसने हिम्मत नहीं हारी और भारत का “मिसाइल मैन” के नाम से प्रसिद्ध हुआ।
उस बच्चे का नाम है – ऐ पी जे अब्दुल कलाम
Story no.- 3
एक बच्चा स्कूल से निकाला गया, क्यूंकि लोग उसे मंदबुद्धि समझते थे। वह गणित के आसान से आसान सवाल भी हल नहीं कर पाता था और कहा गया कि वह कभी जीवन में कुछ बड़ा नहीं कर सकता। उसकी माँ ने उसे घर पर ही शिक्षा दी और वो इंसान एक दिन दुनियां का सबसे बड़ा वैज्ञानिक बना।
उस मंदबुद्धि बच्चे का नाम है – अल्बर्ट आइंस्टीन
Story no.- 4
एक लड़का जो मेरठ से घर से भागकर मुंबई सिंगर बनने आया। काफी समय तक मुंबई के अँधेरी रेलवे स्टेशन पर सोया। माँ बाप को उनसे बहुत उम्मीदें थी लेकिन उसे अपना भविष्य बहुत ख़राब दिखाई दे रहा था। कई रातें बिना खाने के प्लेटफॉर्म पे सोकर ही गुजारी फिर एक मौका मिला और वो संगीत की दुनियां में छा गया।
उस लड़के का नाम है – कैलाश खेर
Story no.- 5
एक 22 साल का लड़का जो अपनी इंजीनियरिंग की पढाई पूरी करके नौकरी की तलाश कर रहा था। उसे अनेकों बड़ी कम्पनियों ने नौकरी पर रखने से मना कर दिया। TOYOTA MOTORS जैसी बड़ी कम्पनी ने उसे नौकरी से रिजेक्ट कर दिया, लेकिन उस लड़के ने अपनी लगन के दम पर एक अपना छोटा ऑटोमोबाइल का काम किया। एक दिन इस लड़के ने HONDA MOTOR CORPORATION की स्थापना की और TOYOTA MOTORS जैसी बड़ी कम्पनी को मार्केट में पछाड़ दिया जिसने किसी ज़माने में उसे नौकरी देने से भी मना कर दिया था। जिसने ये सिद्ध किया कि “आवश्यकता ही अविष्कार की कुंजी है”
उस लड़के का नाम है – SOICHIRO HONDA
Story no.- 6
एक लड़की जिसे अपनी विकलांगता के कारण कई मुसीबतों का सामना करना पड़ा लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। उसने सिद्ध किया कि जिन लोगों के हौंसले बुलंद होते हैं, वे मुश्किलों से नहीं डरते और सफलता को उनके आगे झुकना ही पड़ता है। UPSC Civil Services Exam 2014 में उसने सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया था। उसने लोगों को सिखाया कि – Nothing is Impossible
उस विकलांग लड़की का नाम है – इरा सिंघल
Story no.- 7
एक शख़्श जो ना तो पढ़ाई में बहुत अच्छे थे और ना ही कोई बहुत अच्छा स्किल उनके अंदर था, 1980 मे सीनियर सेकेंड्री स्कूल पास करने के बाद उन्हें परिवार की दयनीय स्थिति होने के कारण स्कूल छोड़ना पड़ा। घर की आर्थिक मदद करने के लिए वे स्कूल टाइम से ही नौकरी करने लगे थे, कुछ पैसा बचा कर उसने अपना बिज़नेस शुरू करने की सोची। जो किसी जमाने में एक कॉलेज dropout थे लेकिन आज वो एक मिलिनएयर antivirus कंपनी Quick Heal Technologies के CEO हैं
उस शख़्श का नाम है – कैलाश कटकर [Quick Heal Antivirus के मालिक]
बेहद प्रेरणादायी कहानियां –
जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा देते Shiv Khera के Quotes in Hindi
सर आइज़क न्यूटन – असाधारण प्रतिभा का धनी एक शख्स जिसने बदल डाली दुनिया
30 सकारात्मक विचार जो ज्ञान का प्रकाश देते हैं
10 अरबपति जो पहले बहुत गरीब थे
कमाल के Facts आपने पेश किये हैं ये महान हस्तियां इतनी चुनौतियों के बाद सफल हुए हैं unbelieble but realy insperitional
this type of story is more motivated us.
Thank you,very much.
NAVIN KUMAR YE NAAM AAJ TAK SIRF NAAM THA BUT YE STORY PADH KE SAYAD…O SAYAD NHI DEFINITELY KUCH KAR SAKTA HAI……..
ND THANKU SO MUCH
Jis din aapka naam ke signature AUTOGRAPH me badal jaye us din samjhana ke aap KAMYAB ho gaye.
Aur aisa tabi hoga jab aapko bi meri tarah koi achha plateform milega
Very very inspirational stories for all of us
Superb …..
very very hardly story&realy story
very very inspirational story ever thanks a lot to provide us giving us a new hope and encouragement to live a life with a new way….
Ek saal mea aapko meri success ki story likahni padegi
Rakha housla manjar bhi aayega pyase ke pass sandar bhi aayega rak hausala mere dost manjil bhi milegi aur jine ka maza bhi aayega
Thanks for inspired me ye people kitne himmat wale hai kaas mai bhi apne aandar itni hi himmat paida kar saku