वाकई शेरदिल इंसान हैं योगी आदित्यनाथ Yogi Biography in Hindi

March 29, 2017

Biography of Yogi in Hindi

योगी आदित्यनाथ हाल ही में उत्तर प्रदेश के 21 वें मुख्यमंत्री के रूप में चुने गये हैं। योगी जी कट्टर हिन्दू संगठन “हिन्दू युवा वाहिनी” के संस्थापक भी हैं और उन्होंने हिंदू युवाओं के साथ मिलकर लोगों की उन्नति के लिये कई कार्य भी किये हैं।

योगी जी आज कल सोशल मीडिया में सुर्ख़ियों में बने हुए हैं। योगी जी गोरखपुर सीट से लगातार 5 बार के सांसद भी हैं और गोरखपुर में समाज कल्याण के कई ऐसे केंद्र भी चलाते हैं जहाँ वह लोगों की समस्या को सुनते हैं और उनका निदान भी करते हैं। चलिए आज हम आपको योगी जी के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातें बताते हैं।

Yogi Adityanath Rare Photo

1. योगी जी का बचपन का नाम अजय सिंह बिष्ट था

2. आदित्यनाथ का जन्म 5 जून 1972 को उत्तराखंड के गढ़वाल जिले में हुआ था

3. योगी जी जाति से राजपूत हैं और गढ़वाल यूनिवर्सिटी से स्नातक भी हैं उन्होंने बीएससी गणित की डिग्री प्राप्त की हुई है

4. योगी आदित्यनाथ केवल 19 साल की आयु में अपना घर छोड़कर उत्तराखण्ड से गोरखपुर आ गये थे

5. 22 साल की आयु में ही योगी आदित्यनाथ ने सब बंधन तोड़कर सन्यास ले लिया था

6. मात्र 26 वर्ष की आयु में आदित्यनाथ गोरखपुर सीट से सांसद बने और 5 बार लगातार इसी सीट से सांसद हैं

7. योगी जी सबसे कम आयु में सांसद बनने वाले लोगों की सूची में भी शामिल हैं

8. योगी जी ने युवा हिंदुओं की मदद से हिंदू युवा वाहिनी का संगठन किया। हिंदू युवा वाहिनी पर दंगे और हिंसा फ़ैलाने के कई आरोप भी लग चुके हैं

9. गोरखपुर में 2007 में भड़के दंगों के लिए भी योगी आदित्यनाथ ही आरोपी माने जाते हैं और उनके खिलाफ केस भी दर्ज हुआ था

10. 2008 में आजमगढ़ में योगी आदित्यनाथ पर जानलेवा हमला भी हो चुका है

11. “एक हाथ में माला और एक हाथ में भाला” ये योगी जी का दिया हुआ नारा है

12. योगी आदित्यनाथ ने कई ईसाई धर्म के लोगों को धर्मपरिवर्तन करा के हिन्दू बनाया है

13. योगी जी ने “शुद्धिकरण” नाम से एक मुहीम चलायी थी| इसी के तहत कई लोगों को धर्मपरिवर्तन कराकर हिन्दू धर्म से जोड़ा गया।

14. योगी जी ने शाहरुख़ खान पर विवादस्पद बयान भी दिया था और शाहरुख़ खान की तुलना हाफिज सईद से की थी

15. योगी जी उत्तरप्रदेश के 21 वें मुख्यमंत्री बने हैं

16. योगी जी गौ माता को बहुत मानते हैं, वे स्वयं एक सच्चे गौ सेवक हैं

17. योगी जी ने अभी हाल ही में उत्तर प्रदेश में अवैध बूचड़खानों को बंद कराया और सरकारी जगहों पर गुटखा व तम्बाखू खाना बैन कर दिया है

18. योगी जी अपने एक भाषण में यह तक कह चुके हैं कि वह पूरे उत्तर प्रदेश में ही नहीं बल्कि पूरे भारत में हिन्दू साम्राज्य स्थापित करना चाहते हैं

19. योगी जी कट्टर हिन्दूवादी व्यक्ति हैं और इसी की वजह से अक्सर विवादों में घिरे रहते हैं

20. योगी जी बहुत अच्छे वक्ता हैं और अपने जोश भरे भाषण से किसी का भी ध्यान अपनी ओर खींच सकते हैं

21. योगी जी जानवर और पक्षी प्रेमी भी हैं वह शेर, चीते और कई पक्षियों के साथ देखे गये हैं

मित्रों ये सभी जानकारियां हमने कई न्यूज वेबसाइट्स से इकट्ठी की हैं। अगर कहीं कोई गलती या त्रुटि हो तो क्षमा करें और अगर आप भी कोई सुझाव देना चाहते हैं तो हमें कमेंट करके बता सकते हैं। धन्यवाद!!

विशेषनरेन्द्र मोदी : कैसे बना एक चाय वाला प्रधानमंत्री