WWE इतिहास के 4 सबसे खूंखार रेसलर्स, जो नहीं करते अपनी मौत की परवाह

April 23, 2020

wwe dean ambrose

Dangerous Wrestler in WWE History in Hindi

WWE में जो भी रेसलर जाता है, उसकी हिम्मत की बात पूरी दुनिया करती है| WWE सुपरस्टार बनने के लिए अपनी जान को भी जोखिम में डालना पड़ता है| हालांकि देखा गया है कि कुछ रेसलर्स काफी सेफ फाइट करते हैं और लास्ट मैन स्टेंडिंग, नो डिसक्वालीफिकेशन, आई क्विट जैसे खतरनाक मैचों का हिस्सा बनने से परहेज करते हैं|

वहीं WWE इतिहास के कुछ रेसलर्स ऐसे रहे हैं, जो अपनी मौत की परवाह बिल्कुल भी नहीं करते हैं और उन्हें खतरनाक तरह की शर्तों के मैच में ही ज्यादा मजा आता है|

आज हम आपको अपने इस ख़ास लेख में WWE इतिहास के उन 5 खूंखार रेसलर्स के बारे में ही बताने जा रहे हैं, जो अपनी मौत की परवाह बिल्कुल नहीं करते हैं और इतिहास में उन्होंने कई ऐसे मैच लड़े हुए हैं| जिसे देख WWE के फैंस भी हैरान रह गए थे|

अंडरटेकर

पिछले 30 सालों से अंडरटेकर WWE में बने हुए हैं| अगर इन्हें इस कंपनी के इतिहास का सबसे बड़ा रेसलर्स कहा जाये, तो यह कहना गलत नहीं होगा| इन्होंने अपने WWE करियर में 800 से ज्यादा फाइट लड़ी हुई हैं, जिसमें से इन्होंने कई बार मैच में कोई भयानाक शर्त जोड़कर उसे खतरनाक बनाया है|

अभी हाल में ही रेसलमेनिया-36 में इन्होंने एजे स्टाइल्स के साथ Boneyard मैच लड़ा था| ना जाने अपने करियर में यह कितनी बार नो डिसक्वालीफिकेशन मैच लड़ चुके हैं|

No Holds Barred और Buried Alive जैसे मैच का भी यह हिस्सा रह चुके हैं| WWE इतिहास में शायद ही कोई इनसे ज्यादा खूंखार रेसलर्स मिल पायेगा|

डीन एम्ब्रोज

डीन एम्ब्रोज फिलहाल WWE छोडकर AEW में चले गए हैं, लेकिन इन्हें भी WWE इतिहास के सबसे खतरनाक रेसलर्स में माना जाता है| इन्हें फैंस एक क्रेजी WWE सुपरस्टार के रूप में जानते हैं, जो कब क्या कर दे किसी को पता नहीं होता है|

डीन एम्ब्रोज ने WWE में काफी नाम कमाया| उन्होंने शील्ड के साथ मिलकर भी अच्छा काम किया और सिंगल्स में भी वह काफी सफल रहे थे|

डीन एम्ब्रोज भी अपने WWE करियर में शर्तों के साथ और अपने से ज्यादा ताकतवर रेसलर्स के साथ लड़ने में कभी नहीं घबराएं| रेसलमेनिया-32 में इन्होंने खुद ब्रॉक लैसनर जैसे ताकतवर रेसलर को No Holds Barred Streetfight की चुनौती दे डाली थी| उनकी इस निडरता से पता चलता है कि उन्हें अपनी मौत की कोई परवाह नहीं थी|

ब्रे वायट

ब्रे वायट भी WWE इतिहास के सबसे डरवाने रेसलर्स में से एक हैं| यह दिग्गज अपने विपक्षी रेसलर के साथ काफी माइंड गेम खेलता है| फ़िलहाल इन्हें WWE में द फीन्ड के नाम से पहचाना जा रहा है और इन्होने अपना कंपनी में अपना दबदबा पूरी तरह कायम रखा है|

द फीन्ड ऐसे मुखौटा लगाकर रिंग में उतरते हैं, जिससे विपक्षी रेसलर आधा ऐसे ही घबरा जाता है| शर्तों के साथ खतरनाक मैच लड़ना ब्रे वायट को काफी पसंद है|

हाल में ही इनका जॉन सीना के साथ रेसलमेनिया-36 में Firefly Fun House मैच हुआ था| क्राउन जेवल 2019 में भी इन्होने सैथ रॉलिंस के साथ Falls Count Anywhere मैच लड़ा था|

मिक फोली

मिक फोली भी उन रेसलर्स में शामिल है, जो अपने मौत की परवाह नहीं करते थे| इन्होने समरस्लैम 2006 में रिक फ्लेयर के साथ I Quit मैच लड़ा था| वहीं रेसलमेनिया-22 में ऐज के साथ इनके द्वारा लड़ा गया| Hardcore मैच आज भी WWE फैंस के जहन में ताजा हैं|

कांटेदार स्टील के तारों का डंडा इनका प्रमुख हथियार रहता था| कई बार इन्होने उस डंडे से अपने विपक्षी रेसलर्स को मारा था| हालांकि कई बार इन्हें खुद भी उसकी चोट सहनी पड़ती थी|

WWE इतिहास में मिक फोली ने जितने भी मैच लड़े वह काफी भयानक थे, इसलिए फैंस के दिलों में इनकी छवि एक खूंखार रेसलर की है|

मित्रों! WWE के बारे में यह बेहतरीन लेख हमें sachhikhabars.com ने भेजा है| इस वेबसाइट पर आपको WWE, Cricket आदि से जुड़ी जानकारियां मिलती हैं| इस अच्छे लेख को प्रकाशन के लिए भेजने के लिए sachhikhabars.com को धन्यवाद!