घोड़ों से जुड़ी 23 रोचक बातें | Horse in Hindi
Amazing Facts about Horse in Hindi
घोड़ों को धरती पर इंसान के सबसे प्रिय जानवर के रूप में देखा जाता है| प्राचीन समय में ये घोड़े ही आवागमन का साधन हुआ करते थे| घोड़े अपनी चाल और वफ़ादारी के लिए जाने जाते हैं| आज हम आपको घोड़ों से जुड़ी कुछ मजेदार बातें बताते हैं –
1. घोड़ा खड़े होकर या लेटकर दोनों तरीके से सो सकता है
2. घोड़े का बच्चा पैदा होने के कुछ समय बाद ही चलना शुरू कर देता है
3. सामान्य घोड़े का जीवन 25 साल तक का होता है
4. घोडा कभी मांस नहीं खाता, ये शाकाहारी होते हैं
5. जमीन पर रहने वाले सभी जीवों में घोड़े की आँखें सबसे बड़ी होती हैं
6. घोड़े की आँखे उनके सर के दायीं और बायीं तरफ होती हैं इसलिए घोड़े एक ही बार में 360 डिग्री देख सकते हैं
7. स्वस्थ घोड़े की चाल करीब 44 किलोमीटर प्रति घंटा होती है
8. दुनियाभर में करीब 6 करोड़ घोड़े हैं
9. नर घोड़े को अँग्रेजी में “Stallion” कहते हैं
10. मादा घोड़े को अंग्रेजी में “Mare” कहते हैं
11. घोड़े जब दाँत निकालकर हँसते प्रतीत होते हैं, उस समय वो दरअसल हँस नहीं रहे होते बल्कि कुछ सूंघने की कोशिश कर रहे होते हैं
12. घोड़ों का जबड़ा उनके दिमाग से भी बड़ा होता है
13. नर घोड़े के 40 दांत होते हैं और मादा घोड़े के केवल 36 दांत होते हैं
14. घोड़ों के खुर उसी प्रोटीन के बने होते हैं जिस प्रोटीन से इंसानों के बाल बने होते हैं
15. सामान्य घोड़े का दिमाग का वजन इंसान के दिमाग के वजन का आधा होता है
16. घोड़ा कभी उल्टी नहीं कर सकता
17. घोड़ा अंधेरे में इंसानों से ज्यादा साफ़ देख सकता है
18. घोड़ों को मीठा पसंद होता है वो खट्टा और कड़वा पसंद नहीं करते
19. घोड़ा जिस तरफ अपना कान घुमाता है समझो वो उसी तरफ देख रहा है
कौआ से जुडी ये बातें कभी नहीं सुनी होंगी
बिल्ली से जुडी अनसुनी बातें आपको चौंका देंगी
20. घोड़ा के मुँह में एक दिन में 10 गैलन लार बनती है
21. घोड़े के खुर के नीचे त्रिभुज जैसी आकृति बनी होती है
22. घोड़ा गर्मियों के दिनों में 100 लीटर पानी एक दिन में पी सकता है
23. घोड़ा अपने कान को 180 डिग्री में घूमा सकता है
Nice sir