बिल्ली के जुड़ी रोचक जानकारियां | Cat in Hindi
Interesting Facts About Cat in Hindi
बिल्लियाँ सबसे ज्यादा पाले जाने वाले जानवरों में से एक है| कुछ लोग बिल्लियों को घरों में पालते हैं तो वहीं कुछ लोग बिल्लियों को अपशगुन भी मानते हैं| बिल्ली रास्ता काट जाये तो लोग वापस तक लौट जाते हैं|
आज हम आपको बिल्ली से जुड़ी खास बातें बताने जा रहे हैं| बिल्ली से जुड़ी ये सामान्य ज्ञान की जानकारियाँ आपके ज्ञान को बढ़ायेंगी और इन जानकारियों को बच्चों को भी जरूर पढ़ायें –
1. बिल्ली पानी से नफरत करती है क्यूंकि पानी में भीगने के बाद उसका शरीर सही से काम नहीं करता
2. बिल्ली की दाँयी और बाँयी मूछों पर 12 -12 बाल होते हैं
3. बिल्ली की आखें बहुत तेज होती हैं और बिल्ली अँधेरे में भी साफ – साफ देख लेती है
4. बिल्ली को रंग सही दिखाई नहीं देते इसलिए बिल्ली को घास लाल दिखाई देती है
5. बिल्ली दिन का दो तिहाई हिस्सा केवल सोने में बिता देती है यानि सामान्य बिल्ली एक दिन में 16 घंटे सो सकती है
6. बिल्ली का जबड़ा दायें और बायें नहीं घूम पाता इसलिए बिल्ली ज्यादा बड़ा खाने का टुकड़ा नहीं चबा पाती
7. बिल्ली कभी किसी दूसरी बिल्ली को “म्याऊँ” नहीं कहती| बिल्ली “म्याऊँ” का इस्तेमाल केवल इंसानों से बात करने के लिए करती है
8. मादा बिल्ली अपना दायाँ हाथ ज्यादा चलाती हैं जबकि नर बिल्ली बायाँ हाथ ज्यादा चलाती हैं
9. बिल्ली के शरीर में 230 हड्डियाँ होती हैं जबकि इंसानों के शरीर में केवल 206 हड्डियां होती हैं
10. बिल्ली अपनी ऊँचाई से भी सात गुना ज्यादा ऊँची छलांग मार सकती है
11. बिल्ली मीठे का स्वाद नहीं ले पातीं
12. बिल्ली की सूँघने की शक्ति इंसान से 14 गुना ज्यादा होती है
13. बिल्ली के आगे वाले दोनों हाथों में पांच पंजे होते हैं लेकिन पीछे के दोनों पैरों में चार पंजे ही होते हैं
14. बिल्ली को केवल उसके पंजों पर ही पसीना आता है बाकि पूरे शरीर पर कहीं पसीना नहीं आता
15. बिल्लियां कंपन को भांपने में बहुत तेज होती हैं| भूकंप आने के 10 मिनट पहले ही बिल्ली को भूकंप का पता चल जाता है|
16. बिल्ली का दिल एक मिनट में 110 से 140 बार धड़कता है जबकि इंसानों का दिल केवल 72 बार
17. दूध पीने से बिल्ली के पेट में गैस बन जाती है
18. अदरक, लहसुन, प्याज, कच्चे आलू, टमाटर और चॉकलेट बिल्ली को कभी नहीं खिलाना चाहिए ये सब उसके लिए जहर है
19. बिल्ली 65 मीटर की ऊँचाई से भी गिर जाये तो भी उसे चोट नहीं लगती क्यूंकि बिल्ली का शरीर बहुत लचीला होता है
20. मिस्र के लोग एक देवी की पूजा करते हैं जिसका शरीर महिला का होता है और सिर बिल्ली का
21. प्राचीन मिस्र में अगर बिल्ली की मौत हो जाती थी तो लोग अपनी आइब्रो (भौं) शेव करा के शोक व्यक्त करते थे
22. बिल्ली की सुनने की शक्ति कुत्ते से भी तेज होती है
23. तक़रीबन 24 बिल्लियों की खाल से एक कोट बनकर तैयार होता है
24. एशिया में इंसान हर साल 40 लाख बिल्लियों को खा जाते हैं
25. बिल्ली दौड़ते समय कभी अपना सिर नहीं हिलाती जबकि इंसान और कुत्ते दौड़ते समय अपना सिर हिलाते हैं
26. बिल्ली अपने शरीर को जीभ से चांट – चांट कर साफ़ करती है और रोजाना अपने शरीर को साफ़ करने के लिए काफी समय देती है
27. बिल्ली एक बार में चार से छह बच्चों को जन्म देती है
28. बिल्ली सबसे ज्यादा पाले जाने वाले जानवरों में से एक है
29. सामान्य बिल्ली का जीवनकाल 12 से 15 साल तक का होता है
30. इंसान समुद्री पानी नहीं पी सकता लेकिन बिल्ली आसानी से समुद्री पानी भी पी सकती है क्यूंकि बिल्ली की किडनी समुद्री पानी को भी फ़िल्टर के सकती हैं
31. बिल्ली का पेशाब अँधेरे में भी चमकता है