18 Facts About Bill Gates{in Hindi} You Didn’t Know

May 13, 2016

बिल गेट्स दुनिया के सबसे अमीर आदमी हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि बिल गेट्स पैसे से ही नहीं बल्कि इंसानियत के मामले में भी सबसे अमीर हैं। बिल गेट्स ने बिल और मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन की स्थापना की है जिसमें बिल गेट्स अब तक 26 बिलियन डॉलर दान कर चुके हैं|

आइये आज हम बिल गेट्स से जुडी कुछ ऐसी बातों पर चर्चा करेंगे जिन्हें जानकर आप भी हैरान रह जायेंगे। हम आज आपको ऐसे ही कुछ मजेदार बातें बिल गेट्स के बारे में बताएँगे –

1. अफ़सोस कि बिल गेट्स अब दुनिया के सबसे अमीर आदमी नहीं हैं। कार्लोस स्लिम जुलाई 2014 में बिल गेट्स के स्थान को हथिया लिया था और आज बिल दुनिया के दूसरे नंबर के अमीर इंसान हैं

2. बिल गेट्स का पूरा नाम विलियम हेनरी गेट्स तृतीय है

3. केवल 19 साल की उम्र में बिल गेट्स ने अपना पहला कम्प्यूटर प्रोग्राम बना के बेचा था जो कि एक स्कूल का टाइम टेबल सॉफ्टवेयर था

4. बिल गेट्स जब हाई स्कूल में थे तभी उन्होंने अपने स्कूल का कंप्यूटर सिस्टम हैक कर लिया था

Bill-Gates

5. आपको जानकर हैरानी होगी कि बिल गेट्स के पास कोई डिग्री नहीं है। बिल ने अपने दोस्त के साथ मिलकर माइक्रोसॉफ्ट को शुरू किया तो उन्होंने पढाई को बीच में छोड़ दिया था

6. कॉलेज में अपना लक्ष्य पूछने पर बिल गेट्स ने बताया था कि वो 30 साल की उम्र तक मिलिनेयर बनना चाहते हैं और वास्तव में बिल 31 साल की उम्र में मिलिनेयर बन चुके थे

7. 1986 में बिल की माइक्रोसॉफ्ट कंपनी शेयर मार्किट में उतरी और 1992 में बिल गेट्स अमेरिका के सबसे अमीर आदमी बने और 1995 में पूरी दुनियां के सबसे अमीर आदमी बने

8. 1977 में बिल गेट्स को एक बार जेल भी जाना पढ़ा क्यूंकि वो बिना ड्राइविंग लाइसेंस के गाड़ी चला रहे थे, और रेड लाइट पर क्रॉस की थी

9. 1994 में बिल गेट्स ने अपनी गर्लफ्रेंड मेलिंडा फ्रेंच से शादी कर ली और अब उनके 3 बच्चे भी हैं

10. आश्चर्य की बात ये है कि बिल गेट्स अपने बच्चों को केवल 10 मिलियन डॉलर ही देंगे जबकि उनके पास 72 मिलियन डॉलर से भी ज्यादा संपत्ति है

11. बिल गेट्स की संपत्ति में भी उनके बच्चों का कोई हक़ नहीं होगा, बिल कहते हैं कि वो बच्चों को अच्छी शिक्षा देंगे लेकिन कमाई के लिए उन्हें अपने रास्ते खुद निकालने होंगे

12. बिल बचपन से इतने बुद्धिमान थे कि उन्होंने कम उम्र में ही एक गेम बनाया था जिसमें 2 प्लेयर होते थे, एक कम्प्यूटर और दूसरा इंसान

13. बिल गेट्स का घर 66 हजार स्क्वायर फिट में फैला है और इसे बनाने में जो तकनीक का इस्तेमाल हुआ है वो बेमिसाल है

14. बिल गेट्स को अगर एक देश माना जाये तो वे दुनिया के 37 वें सबसे अमीर देश होंगे

15. बिल गेट्स हर सेकेण्ड करीब 7 हजार रुपये कमाते हैं

16. बिल गेट्स का अगर 100 डॉलर जमीन पर गिर जाये और जितना समय वो उसे उठाने में लगायेंगे उतनी देर में वो उससे ज्यादा कमा लेते हैं

17. बिल गेट्स अगर रोज 6 मिलियन डॉलर भी खर्च करें तो उनको अपनी पूरी संपत्ति खर्च करने में 100 साल लगेंगे

18. 27 जून 2008 में बिल गेट्स ने माइक्रोसॉफ्ट की चेयरमैनशिप से इस्तीफा ले लिया था और अब वे अपना समय परोपकार करने में बिताते हैं

दोस्तों ऐसे ही मजेदार जानकारियाँ रोजाना अपने ईमेल पर पाने के लिए हमें subscribe करें, Subscribe करने के लिए यहाँ क्लिक करें