[New*] Google Adsense Terms and Conditions 2018 in Hindi

May 21, 2018

Google Adsense Terms and Conditions 2018 in Hindi : गूगल एडसेंस का इस्तेमाल करने वाले लोगों के लिए ये आर्टिकल बहुत ख़ास है क्यूंकि 20 मई 2018 को Google Adsense ने अपनी पालिसी में कुछ ख़ास अपडेट किये हैं जिनके बारे में जानना आपके लिए बेहद जरुरी है|

Google Adsense Terms and Condition Update 2018 in Hindi

गूगल ने अपनी पॉलिसी में कई नए बदलाव किये हैं, कुछ चीज़ें पुरानी ही हैं लेकिन नए अपडेट ऐसे भी हैं जो आपको परेशानी में डाल सकते हैं| दरअसल गूगल ने spam फ़ैलाने वाले लोगों पर काबू पाने के लिए ही ये नया नियम लागू किया है|

2018 Google Adsense Terms and Conditions in Hindi

गूगल का नया अपडेट देखने के लिए आप अपना एडसेंस अकाउंट लॉगिन करें| जैसे ही आप अपना अकाउंट लॉगिन करेंगे तो आपको एक नोटिस दिखाई देगा| जहां गूगल आपको अपनी पूरी पॉलिसी लिखकर देगा और आपको वो पॉलिसी Accept करनी होंगी| बिना उनको accept किये आप अपने adsense अकाउंट में नहीं जा सकते|

New Google Adsense Policy in Hindi

अगर अभी तक आपके एडसेंस में यह अपडेट नहीं आया है तो 1 -2 दिन में आ जायेगा क्यूंकि गूगल कुछ ही दिनों में सबको यह नोटिस भेज देगा|

Note – जो लोग अपना Adsense अकाउंट रोजाना नहीं खोलते वो आज ही अपना एडसेंस लॉगिन करें और इस पॉलिसी अपडेट को जरूर पढ़ें और Accept करें ताकि आप आगे भी सही से Adsense का इस्तेमाल कर पायें|

Google New Policy Update 2018 in Hindi

यहां हम आपको short में गूगल एडसेंस की नयी पॉलिसी के बारे में बताते हैं| ये आर्टिकल सभी Adsense users के लिए पढ़ना बहुत ही जरुरी है इसलिए इसे अंत तक ध्यान से पढ़ें –

1. Google Adsense आपको कभी भी एडसेंस इस्तेमाल करने से रोक सकता है या आपका अकाउंट Refuse कर सकता है इसके लिए गूगल के पास सम्पूर्ण अधिकार हैं

2. Google Adsense समय -समय पर आपसे आपके एडसेंस की details मांग सकता है , जैसे – आपका फोन नंबर, आपका Address, साथ ही गूगल आपसे आपका Address Proof अपलोड करने को भी कह सकता है

3 Address Proof मांगकर गूगल यह चेक कर सकता है कि आपकी उम्र atleast 18 वर्ष है या नहीं

4. आपके पास सिर्फ एक ही Adsense अकाउंट होना चाहिए अगर आपने कई एडसेंस बना रखे हैं तो गूगल कभी भी आपका पेमेंट रोक सकता है या आपका अकाउंट सदा के लिए बंद कर सकता है

5. नए Adsense अकाउंट में अब Address Verification के लिए Address Proof अपलोड करना compulsory है, इसलिए fake address से अब अकाउंट ना बनायें

6. गूगल अभी हर प्रकार की वेबसाइट पर Adsense के Ads देता था जैसे Image, text, mobile applications, software websites आदि… लेकिन अब गूगल किसी भी particular property पर Adsense Service बंद कर सकता है|

7. गूगल के किसी भी नियम को ना तोड़ें और ना ही उसके कार्य में कोई interfere करें या Adsense की महत्वपूर्ण चीज़ों को गलत तरीके से access करने की कोशिश ना करें अन्यथा आपका अकाउंट बंद कर दिया जायेगा

8. Adsense लगातार पॉलिसी में परिवर्तन करता रहता है और आगे भी वह अपनी पॉलिसी में परिवर्तन करने के लिए स्वतंत्र है| कोई भी नया परिवर्तन आने पर 30 दिन उसे पूरी तरह लागू होने में लगेगा लेकिन illegal चीज़ों पर तुरंत action लिया जायेगा

9. गूगल आपको केवल Valid Clicks और valid impressions के ही पैसे देगा, गूगल महीने के अंतिम दिनों में पेमेंट Schedule करता है, इस दौरान अगर आपके खाते में कोई Invalid activity दिखी तो गूगल अकाउंट को तुरंत सस्पेंड कर देगा

10. अपनी सभी Bank Details Proper सही तरीके से भरें, अगर आपके Payment आने में किसी प्रकार की देरी होती है या Payment नहीं आता तो इसके जिम्मेदार स्वयं आप हैं, गूगल नहीं

11. बैंक आपसे जो भी चार्ज काटता है इसकी जिम्मेदारी बैंक और आपकी है, गूगल को इससे कोई लेना देना नहीं है

12. Google’s accounting प्रोसेस के द्वारा आपको पेमेंट भेजी जाती है| अगर किसी कारण से गूगल को Advertiser से पैसा नहीं मिलता है तो गूगल आपको भी उस particular सर्विस या Ads के पैसे नहीं देगा

13. आपके अकाउंट में होने वाली invalid activity के हिसाब से आपके amount से पैसे काटने के लिए गूगल स्वतंत्र है

14. Invalid activity के अंतर्गत spam, invalid clicks, invalid impressions , invalid queries, invalid conversions, or other invalid events on Ads generated by any person, bot, automated program or similar device, false representation, or requests आदि शामिल हैं

15. गूगल आपको Payment भेजते समय सभी प्रकार की Invalid Activity का पैसा भी काट लेता है परन्तु अगर Google पेमेंट भेजते समय Invalid Activity के पैसे नहीं काट पाया तो वह अगले महीने की आने वाली पेमेंट से काटे या एडजेस्ट किये जायेंगे

16. गूगल कई कारणों से Advertiser का पैसा refund भी करता है| अगर गूगल refund करता है तो आपको उस Advertiser के ads का कोई पैसा नहीं देगा

17. गूगल किसी भी समय बिना किसी prior notice या warning दिए ही आपका अकाउंट बंद करने के लिए स्वतंत्र है

18. आपका कोई Adsense Account लगातार 6 महीने से inactive है तो गूगल उस अकाउंट को बंद कर सकता है और अगर गूगल Inactivity की वजह से कोई अकाउंट बंद करता है और आपके खाते में 100$ (Threshold Level)से ज्यादा Amount है तो वो पैसा आपको भेज दिया जायेगा परन्तु आप फिर कभी Adsense से नहीं जुड़ पायेंगे

19. अगर आपकी वेबसाइट पर लगातार invalid activity हो रहीं हैं और आप उन्हें रोकने में सक्षम नहीं हो रहे हैं तो भी Adsense आपका अकॉउंट बंद कर सकता है

20. गूगल अपने Advertiser से जो पैसा लेता है केवल उसी के टैक्स का हिसाब रखता है| Adsense users को मिलने वाले पैसों पर लगने वाले टैक्स से गूगल को कोई लेना देना नहीं है| गूगल की इनकम Tax Payable है और टैक्स कैसे भरना है या कब भरना है इसकी पूरी जिम्मेदारी आपकी है

21. अपने Adsense अकाउंट के कोड किसी ऐसी वेबसाइट पर ना लगायें जो आपकी नहीं है| अगर आप किसी दोस्त, मित्र की वेबसाइट पर अपने ads लगाते हैं तो Google आपसे Verification मांग सकता है कि वह वेबसाइट आपकी ही है या नहीं

22. Adsense अकाउंट को खरीदकर या बेचकर Ads लगाना illegal है इसलिए अपनी वेबसाइट पर genuine तरीके से Approve कराकर ही इस्तेमाल करें|

तो मित्रों ये थीं Google Adsense की नयी पॉलिसी की जानकारी, बेहतर होगा कि आप भी पूरी पॉलिसी को Detail में पढ़ लें| हमने आपकी मदद करने के लिए यह लेख हिंदी भाषा में आपके समक्ष रखा है|

सभी लोग इस Article को तुरंत अपने सोशल मिडिया पर शेयर करें ताकि सभी लोगों तक यह जानकारी पहुंचाई जा सके| धन्यवाद!!