पेन पेन्सिल से जुड़ी अनोखी जानकारियां Unique Information about Pencil in Hindi
कहते हैं कलम की ताकत हथियार की ताकत से ज्यादा बड़ी होती है। ये कलम अगर किसी अध्यापक के हाथ में हो तो देश का भविष्य लिखने का काम करती है, अगर किसी छात्र के हाथ में हो तो किसी नए विचार का निर्माण करती है।
अगर किसी जज के हाथ में हो तो किसी की सजा का पैगाम लिखती है। सच मानो तो जिस स्टूडेंट की जेब में पेन नहीं होता वो स्टूडेंट ही नहीं लगता। आज हम आपको पेन और पेन्सिल के बारे में कुछ नया बनाते जा रहे हैं जो आपने पहले कभी नहीं पढ़े होंगे –
1. दुनिया में हर सेकेण्ड 125 वॉलपेन खरीदे जाते हैं
2. 95% लोग नया पेन खरीदने के बाद सबसे पहला शब्द अपना नाम लिखते हैं
3. पेन का कैप निगलने की वजह से हर साल 100 लोगों की मौत होती है
4. एक सामान्य पेन 45000 शब्द लिख सकता है
5. क्या आप जानते हैं कि एक पेन से 4,000 से 7,500 फीट लंबी लाइन खिंची जा सकती है
6. अंतरिक्ष में स्पेशल “स्पेस पेन” प्रयोग किया जाता है जिससे पानी पर भी लिखा जा सकता है और ये जीरो ग्रेविटी पर भी लिख सकता है
7. करीब 2 अरब पेन हर साल अमेरिका बनाता है
8. एक पेड़ से करीब 3 लाख पेन्सिल बनायीं जा सकती हैं
9. वैज्ञानिक एडिसन हमेशा अपनी जेब में एक पेन्सिल रखते थे जिससे वो अपने आइडिया लिख सकें
10. बॉलपेन बायें हाथ से लिखने वालों के लिए उतना अच्छा नहीं होता जितना कि दाएं हाथ वालों के लिए
11. एक पेन्सिल से 35 मील लंबी लाइन खींची जा सकती है
दोस्तों हिंदीसोच की हमेशा यही पहल रही है कि आप लोगों के लिए प्रेरक कहानियाँ और ज्ञान की बातें शेयर करते रहें। अगर आप चाहते हैं कि ये ज्ञान की बातें प्रतिदिन आपके ईमेल पर भेज दी जाएँ तो आप हमारा ईमेल सब्क्रिप्शन ले सकते हैं इसके बाद आपको सभी नयी कहानियां ईमेल कर दी जाएँगी- Subscribe करने के लिए यहाँ क्लिक करें
Nyc info…..
???