Unheard Facts about Bollywood(in Hindi) बॉलीवुड के बारे में कुछ अनसुनी बातें
फ़िल्मी दुनियां में बॉलीवुड दूसरी सबसे बड़ी इंडस्ट्री है। हॉलीवुड के बाद सबसे ज्यादा फ़िल्में बॉलीवुड में ही बनायीं जाती हैं। बॉलीवुड आज केवल सिनेमा तक ही सीमित नहीं है बल्कि ये अब लोगों की जिंदगी का एक हिस्सा बन चुका है और आज कल मनोरंजन का सबसे बड़ा साधन भी है। चलिए आज हम आपको बॉलीवुड के बारे में कुछ चटपटी बातें बताते हैं जिनसे आप अभी तक अनजान हैं-
पा(Paa) फिल्म के लिया अभिषेक और अमिताभ दोनों बच्चनों का नाम गिनीज बुक में लिखा गया था। “पा” फिल्म में अभिषेक ने अमिताभ बच्चन के पिता का रोल किया था।
7:30 p.m. ये वो समय है जब सरदार भगत सिंह को फांसी दी गयी थी, ये समय फिल्म “रंग दे बसंती” में दिखाया गया था।
“दिल वाले दुल्हनियां ले जाएंगे” दुनिया की सबसे ज्यादा चलने वाली फिल्म है। ये फिल्म 1000 हफ्ते तक परदे पर चल चुकी है।
शाहरुख़ खान की फिल्म “स्वदेश” एक सच्चे इंसान की कहानी पर आधारित है। अरविंदा पिल्लमारी और रवि कुचिमांची, दो पति पत्नी विदेश से गाँव लौटे और उन्होंने गाँव के लिए जनरेटर, लाइट और स्कूल की वयवस्था की।
“मुग़ल -ए आजम” फिल्म को 3 भाषाओं में बनाया गया था जिसका तमिल वर्जन बेकार था और अंग्रेजी वर्जन को भी हटा दिया गया।
शोले फिल्म में विलेन के लिए पहले “डैनी” को लिया जाना था क्यूंकि विलेन के रोल के लिए अमजद खान(गब्बर सिंह) की आवाज कमजोर लग रही थी।
श्री देवी जब 13 साल की थीं तब उन्होंने एक तमिल फिल्म में रजनीकांत की सौतेली माँ का रोल किया था।
बॉलीवुड में 3 कपूर परिवार फैमिली के लोग काम करते हैं। जब अनिल कपूर ने फिल्म बनाना शुरू किया था तो उन्होंने राज कपूर के परिवार से मदद मांगी थी।
“किस्मत” बॉलीवुड की पहली ऐसी ब्लॉकबस्टर फिल्म थी जो लगातार 3 साल तक थियेटर में चली थी।
फिल्म “आवारा” में राज कपूर के मुस्कुराते चेहरों ने भारत में ही नहीं बल्कि रूस और जर्मनी में भी लोगों का दिल जीता।
“दो आँखे बारह हाथ” पहली ऐसी भारतीय फिल्म है जिसे “Golden Globe” अवार्ड मिला था।
“ए मालिक तेरे बन्दे हम” लता मंगेशकर का गाया हुआ ये गाना पाकिस्तान के एक स्कूल में भजन की तरह गया जाता है।
बॉलीवुड की पहली फिल्म 1899 में बनायी गयी थी, इसके करीब 11 साल बाद हॉलीवुड की पहली फिल्म बनीं।
आलम आरा बॉलीवुड की पहली बोलती फिल्म थी इससे पहले की फिल्मों में आवाज नहीं थी।
बॉलीवुड का सबसे लम्बा गाना “अब तुम्हारे हमारे वतन साथियो” है जो करीब 20 मिनट का है।
बॉलीवुड की सबसे लम्बी फिल्म “गैंग्स ऑफ़ वासेपुर” है जो करीब 319 मिनट की है, इसे 2 पार्ट में तोड़कर रिलीज किया गया था।
सुनील दत्त को “यादें” फिल्म में 113 मिनट का सबसे लम्बा रोल करने के लिए उनका नाम गिनीज बुक में लिखा गया।
“जगदीश राज” का नाम गिनीज बुक में लिखा गया क्यूंकि उन्होंने 144 फिल्म में पुलिस इंस्पेक्टर का रोल किया।
फिल्म “कहो ना प्यार है” ने 92 अवार्ड जीते थे, इसलिए इस फिल्म को भी गिनीस रिकॉर्ड बुक में दर्जा मिला।
गुजरात के 500,000 किसानों ने मिलकर एक फिल्म बनायी “मंथन” जो दुग्ध क्रांति पर आधारित थी। ये एक ऐसी फिल्म थी जिसमें सबसे ज्यादा लोगों ने पैसा लगाया।
वहीदा रहमान, अमिताभ बच्चन के साथ हीरोइन और माँ दोनों का रोल निभा चुकी हैं। फिल्म “अदालत” में वो अमिताभ की प्रेमिका बनीं और फिल्म “त्रिशूल” में उनकी माँ।
आमिर खान की फिल्म लगान में सबसे ज्यादा अंग्रेजों ने एक साथ भारतीय फिल्म में काम किया।
फिल्म “मदर इण्डिया” में नरगिस ने सुनील दत्त की माँ का रोल किया था, बाद में सुनील दत्त ने नरगिस से शादी कर ली।
“दिल वाले दुल्हनियां ले जायेंगे” फिल्म में पहले शाहरुख़ की जगह सैफ अली खान को लेने पर विचार किया गया था।
राज कपूर की फिल्म “मेरा नाम जोकर” में 2 इंटरवेल होते थे।
इला अरुण और अलका याग्निक को “चोली के पीछे” गाने के लिए बेस्ट प्लेबैक फीमेल का अवार्ड मिला। पहली बार एक ही अवार्ड दो फीमेल को शेयर करना पड़ा।
देविका रानी बॉलीवुड की पहली महिला अभिनेत्री थीं।
रजनीकांत ने कभी “Enna Rascala” शब्द बोला ही नहीं है।
बॉलीवुड अभिनेत्री “कल्कि” के दादा जी पेरिस के “Eiffel Tower” को बनाने में चीफ इंजिनियर थे।
ऋतिक का अलसी सरनेम “नागरथ” है नाकि रोशन।
रणवीर सिंह का पूरा नाम रणवीर सिंह भवानी है जो सोनम कपूर के चचरे भाई हैं।
“मेरा नाम जोकर” भारत में बनी सबसे बड़ी फिल्म है।
केवल “सिलसिला” एक ऐसी फिल्म है जिसमें शशि कपूर ने अमिताभ के बड़े भाई का रोल किया है, बाकि सभी फिल्मों में अमिताभ ही बड़े भाई बने हैं।
भारत में हर साल करीब 2.7 अरब मूवी टिकट ख़रीदे जाते हैं जो विश्व में सबसे ज्यादा हैं।
फिल्मों में काम करने से पहले “अशोक कुमार” एक लैब में काम किया करते थे।
2005 में राज ठाकरे अमिताभ बच्चन के साथ एक फिल्म बनाना चाहते थे।
सुनील दत्त ने करीब 20 फिल्मों में डकैत का रोल किया है।
डिम्पल कपाड़िया उस समय 16 साल की थीं जब उन्होंने बॉबी फिल्म में काम किया। 16 साल की उम्र में ही उन्होंने राजेश खन्ना से शादी कर ली थी।
खूबसूरत अभिनेत्री रेखा हमेशा लाल या चॉकलेटी कलर की ही लिपस्टिक लगाती हैं।
अमिताभ बच्चन समय के बहुत पाबंद हैं, कई बार वो चपरासी और गेटकीपर से पहले ही स्टूडियो पहुँच जाते थे।
धर्मेद्र शुरुआत में अभिनेत्री सुरैया के बहुत बड़े फैन थे और उनकी फिल्म “दिल्लगी” देखने के लिए मीलों पैदल चलके जाते थे।
मशहूर गायक मुहम्मद रफ़ी को बॉक्सिंग मैच देखने का बहुत शौक था।
धर्मेंद्र को अपनी पहली फिल्म “दिल भी तेरा, हम भी तेरे” के लिए 51 रुपए मिले थे।
मीना कुमारी एक अच्छी कवयित्री भी थीं।
फिल्म “हीरोइन” में करीना कपूर ने करीब 130 ड्रेस पहनीं थीं। यह पहली ऐसी फिल्म थी जिसमें कपड़ों पर सबसे ज्यादा पैसा खर्च किया गया।
देव आनंद, अपनी फिल्मों के नाम का चयन अख़बारों की हैडिंग देख देख के किया करते थे।
ऋतिक रौशन ने एक बार एक साथ 50 ऑनलाइन पुस्तक खरीदीं जिसका नाम था- “How to Stop Smoking” और वो सारी किताबें अपने मित्र को दीं।
खलनायक फिल्म का गाना “चोली के पीछे” का करीब 42 राजनीतिक पार्टियों ने विरोध किया था।
सलमान खान को साबुन इकठ्ठा करने का बहुत शौक है। उनके बाथरूम में हर तरह के साबुन उपलब्ध हैं।
भारत में करीब 13,000 सिनेमा स्क्रीन हैं वहीं हॉलीवुड में करीब 40,000 सिनेमा स्क्रीन हैं|
दोस्तों कैसी लगीं ये मजेदार जानकारियां, आगे शेयर जरूर करें…………
Related