कामयाब इंसान कैसे बने : सकारात्मक सोचिये मत बल्कि सकारात्मक बनिये

March 16, 2020

Kamyab Insan Kaise Bane

कामयाब इंसान कैसे बने : जब भी हम किसी सफल व्यक्ति के बारे में पढ़ते हैं या टीवी पर देखते हैं तो हमारे मन में भी कहीं ना कहीं ये बात आती है कि काश हमने भी कुछ ऐसा ही किया होता। हम सभी सफल होना चाहते हैं।

जब भी हम किसी अनुभवी इंसान से सफलता के सीक्रेट के बारे में पूछते हैं तो एक शब्द सबसे ज्यादा सुनने को मिलता है, वो है – “Positive Thinking” यानि सकारात्मक सोच

हमें किताबों में, कहानियों में सभी जगह यही बताया जाता है कि Positive Thinking से आप सफलता प्राप्त कर सकते हैं। अगर आप भी यही सोचते हैं कि केवल सकारात्मक सोच के जरिये आप सफल हो सकते हैं तो आप एक बड़ी ग़लतफ़हमी में हैं।

  • मैं कितना भी Positive हो जाऊँ लेकिन मैं किसी के हार्ट का ऑपरेशन नहीं कर सकता क्योंकि मैं ब्लॉगर हूँ भई, कोई डॉक्टर नहीं हूँ
  • मैं कितना भी Positive हो जाऊँ लेकिन मैं केवल positive होकर आईएएस का एग्जाम पास नहीं कर सकता
  • मैं कितना भी Positive हो जाऊँ लेकिन मैं केवल positive होकर मैं बिल गेट्स से ज्यादा अमीर नहीं हो सकता
  • मैं कितना भी Positive हो जाऊँ लेकिन मैं केवल positive होकर मैं माउन्ट एवरेस्ट नहीं चढ़ सकता

Positive Thinking + Positive Effort + Positive Action = Success

सकारात्मक सोच + सकारात्मक प्रयास + सकारात्मक कार्य = सफलता

आप कितना भी पॉजिटिव सोच लो लेकिन बिना Positive Action और बिना Positive Effort के आप कुछ नहीं कर सकते।

हममें से ना जाने कितने ही लोग ऐसे होंगे जो प्रेरक कहानियां या प्रेरक प्रसंग या किसी महापुरुष की बातें सुनते हैं तो सोचते हैं कि ये सब फालतू की बातें हैं जो केवल कहानियों में ही अच्छी लगती हैं।

दरअसल ये लोग ऐसे होते हैं जो दूसरों को देखकर सफल होने का प्रयास करते हैं लेकिन सफल नहीं हो पाते क्योंकि ये लोग सोचते हैं कि केवल Positive Thinking रखने से हम सफल हो जायेंगे। जबकि ऐसा सोचने वाले लोग हमेशा विफल ही होते आये हैं।

आप जो भी लक्ष्य पाना चाहते हैं उसके प्रति हमेशा सकारात्मक सोचिये, लक्ष्य पाने के लिए सकारात्मक प्रयास कीजिये और लगातार प्रयास करने से आपके प्रयास सकारात्मक कार्य में परिवर्तित होंगे और यही आपकी सफलता की नींव होगी।

अगर आप डॉक्टर बनना चाहते हैं तो सिर्फ सकारात्मक सोचिये मत बल्कि सकारात्मक प्रयत्न करने भी शुरू कर दीजिये
अगर आईएएस का एग्जाम निकालना है तो आपको सकारात्मक विश्वास के साथ अपनी पढाई पर सकारात्मक प्रयत्न शुरू कर दीजिये

आशा करते हैं आपको हमारी बात समझ में आयी होगी और अगर कुछ गलतियां हों तो क्षमा करें।

कामयाब होना है तो ये लेख भी पढ़ें –

हमारा ये सकारात्मक सोच पर लिखा ये लेख आपको कैसा लगा हमें कमेंट करके जरूर बताइये……. धन्यवाद!!!