Amazing Facts of Dubai | दुबई से जुड़े 20 अद्भुत तथ्य

June 17, 2017

Amazing Information about Dubai in Hindi

Dubai Facts in Hindi

दुनिया के सबसे अमीर देशों में शुमार “दुबई” को किसी परिचय की जरूरत नहीं है| दुबई के लोगों की लाइफ स्टाइल और यहाँ की ऊँची इमारतें हमेशा से दुनिया को आकर्षित करती आयी हैं| सपनों के इस शहर “दुबई” के बारे में कई ऐसे राज हैं जिन्हें सुनकर आपके मुँह से भी “वाह वाह” निकलने लगेगा|

1. दुबई में टोटल जनसँख्या में केवल 15% लोग ही दुबई के हैं बाकि सभी भारत, पाकिस्तान और बांग्लादेश आदि देशों से हैं

2. दुबई में पुलिस वालों के पास भी फरारी और लेम्बोर्गिनी जैसी महंगी गाड़ियाँ होती हैं

3. विश्व की सबसे ऊँची ईमारत बुर्ज खलीफा भी दुबई में ही है जिसमें 164 फ्लोर हैं

4. दुबई में कोई एड्रेस सिस्टम नहीं है यानि यहाँ कोई पिन कोड, ज़िप कोड, गली नंबर या घर का पता ऐसा कुछ भी नहीं होता है

5. दुबई में कई ऐसे ATM भी होते हैं जिनमें से पैसे नहीं बल्कि सोने के सिक्के निकलते हैं

6. दुबई के शेखों को शेर और चीते पालने का बहुत शौक होता है

7. दुबई मॉल विश्व का सबसे बड़ा मॉल है जिसमें 1200 स्टोर्स हैं

8. कभी वीरान और रेगिस्तान सा दिखने वाला दुबई आज दुनिया का सबसे अमीर देश है

9. दुबई की केवल 6% अर्थव्यवस्था ही तेल के निर्यात पर टिकी है ज्यादातर पैसा तो रियलस्टेट और टूरिस्म के बिजनेस से आता है

10. रमजान के दिनों में बुर्जखलीफा में रहने वालों को बड़ी समस्या का सामना करना पड़ता है क्यूंकि 80 वें माले से ऊपर रहने वाले लोगों को सूरज काफी देर तक दिखता रहता है जिसकी वजह से वो अपना व्रत नहीं तोड़ पाते

11. बुर्जखलीफा इतनी ऊँची बिल्डिंग है कि ये 90 किलोमीटर दूर से भी साफ़ दिखाई देती है

12. दुबई में केवल बिल्डिंग में ही नहीं बल्कि बस स्टॉप पर भी एयर कंडीशनर लगे होते हैं

13. दुबई में शादी से पहले लड़का लड़की एक दूसरे का हाथ पकड़कर भी नहीं चल सकते अगर ऐसा करते पकड़े गए तो जेल हो सकती है

जर्मनी देश से जुडी 21 खास बातें
चीन से जुड़े गजब की रोचक जानकारियां

14. दुबई में 0% क्राइम है| यहाँ के कड़े कानूनों की वजह से दुबई में दुबई में अपराध 0% होते हैं इसीलिए दुबई को विश्व का सबसे सुरक्षित शहर माना जाता है

15. दुबई के लोगों को इनकम टैक्स नहीं देना होता| जी हाँ दुबई पूरी तरह से टैक्स फ्री है

16. दुबई में घर में बैठकर शराब पीने के लिए भी लाइसेंस लेना पड़ता है| बिना लाइसेंस के दुबई में आप अपने घर में शराब रख भी नहीं सकते