32 Facts about Japan in Hindi जापान से जुड़े रोचक तथ्य

September 24, 2016

Japan Facts in Hindi

टेक्नोलॉजी की दुनिया का बादशाह जापान एशिया महाद्वीप में स्थित एक देश है। जापान के लोग दुनिया के सबसे मेहनती लोग माने जाते हैं और यही कारण है कि भूकंप जोन में आने एवं बहुत कम संसाधनों के बावजूद जापान दुनिया के टॉप विकसित देशों में गिना जाता है।

हर देश की तरह जापान के बारे में भी कुछ विचित्र बातें हैं जो सुनने में अजीब लगती हैं। जापान एक बौद्ध धर्म प्रमुख देश है। ये माना जाता है कि जापान विश्व की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है एवं यहाँ के लोगों की वार्षिक आय 50,000 अमेरिकी डॉलर है जो बहुत अधिक है। आइये जाने जापान से जुडी मजेदार बातें –

1. जापान में देर रात को डांस करना बैन है
2. जापान को हर साल 1500 भूकम्प का सामना करना पड़ता है
3. जापान में 50,000 से ज्यादा लोग ऐसे हैं जिनकी उम्र 100 साल से ज्यादा है
4. जापान में 6800 आइसलैंड हैं

5. पूरी दुनिया में जापान की ट्रेनें समय की सबसे ज्यादा पाबंद हैं

6. जापान में चौकोर तरबूज उगाये जाते हैं

7. जापान में बच्चों से ज्यादा तो लोगों के पास पालतू पशु हैं

8. जापान में वयस्क पुरुषों को गोद लिया जाता है ताकि वो फैमिली बिजनिस चला सके

9. जापान में 90% मोबाइल वाटर प्रूफ हैं क्योंकि लोग नहाते समय मोबाइल use करते हैं

10. जापान में 5.52 मिलियन वेंडिंग मशीनें हैं

11. जापान में ड्यूटी के समय सोना मान्य है

12. जापान में चपरासी नहीं बल्कि टीचर और छात्र मिलकर क्लास की सफाई करते हैं

13. जापान में ऐसी काफी बिल्डिंग हैं जिनके बीच में से हाइवे गुजरता है

14. काली बिल्ली जापान में शुभ मानी जाती है

15. जापान में टॉयलेट पेपर से ज्यादा पेपर कॉमिक्स में प्रयोग होता है

16. जापान में एक ऐसी ट्रेन है जो पटरियों के ऊपर ही तैरती हुई चलती है ये magnetism की वजह से संभव है

17. अगर किसी व्यक्ति ने ट्रेन के नीचे आकर आत्महत्या कर ली तो उसके परिवार को व्यवधान शुल्क देना पड़ेगा

18. जापान में ज्यादातर सड़कों का कोई नाम नहीं है

19. जापान में 2011 में आये भूकंप ने धरती की घूर्णन गति को ज्यादा कर दिया है जिसकी वजह से दिन 1.8 माइक्रो सेंकेंड छोटे होने लगे हैं

20. जापान में युवाओं की सबसे ज्यादा मौत सुसाइड से होती है

21. जापान में औसत आयु 83.7 % है जो विश्व में सबसे ज्यादा है

22. जापान में होटल में टिप देना अभद्र माना जाता है

23. जापान में जिन लोगों के पास घर नहीं हैं उनके लिए McDonalds के दरवाजे हमेशा खुले रहते हैं वो रेस्टोरेंट में रह सकते हैं

24. पावर प्लांट से निकली गैस के कारण जापान में कई बार acid rain होती है

25. जापान की राजधानी टोक्यो सबसे बड़ी मछलियों की मंडी है

26. Baseball जापान का सबसे पॉपुलर खेल है

27. जापान में क्रिसमस के दौरान KFC जाने की परम्परा है

28. जापान के ज्यादातर घरों में मेहमानों के लिए कुछ जोड़ी जूते एक्स्ट्रा रखे जाते हैं

29. जापान के लोग घोड़े का कच्चा मीट खाने के शौक़ीन हैं

30. जापान में सबसे ज्यादा सुसाइड किये जाते हैं

31. जापान में “लव होटल” बने होते हैं जहाँ प्रेमी जोड़े जाकर रूम ले सकते हैं

32. जापान में चौथी मंजिल नहीं होती। यहाँ तीसरी मंजिल के बाद पांचवीं मंजिल आती है। यहाँ 4 शब्द का प्रयोग नहीं करते क्योंकि इसे ये लोग अशुभ मानते हैं

दोस्तों हिंदीसोच की हमेशा यही पहल रही है कि आप लोगों के लिए प्रेरक कहानियाँ और ज्ञान की बातें शेयर करते रहें। अगर आप चाहते हैं कि ये ज्ञान की बातें प्रतिदिन आपके ईमेल पर भेज दी जाएँ तो आप हमारा ईमेल सब्क्रिप्शन ले सकते हैं इसके बाद आपको सभी नयी कहानियां ईमेल कर दी जाएँगी- Subscribe करने के लिए यहाँ क्लिक करें