Chris Gayle in Hindi सिक्स मशीन क्रिस गेल के बारे में रोमांचक तथ्य

October 3, 2016

20 Facts about Chris Gayle in Hindi

Chris Gayle Celebrate After Century

क्रिस गेल के बारे में रोमांचक तथ्य

क्रिस गेल (Chris Gayle) क्रिकेट की दुनिया में बड़ा ही जाना माना नाम है। क्रिस गेल जब बल्ला लेकर विकेट पर आते हैं तो विपक्षी टीम के बॉलरों के हौसले पस्त हो जाते हैं। गेल जब अपने रंग में हों तो उनको रोकना नामुनकिन है। वो किसी भी गेंदबाज की धज्जियाँ उड़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ते।

लेकिन क्या ये सिक्स मशीन यानि गेल शुरुआत से ही ऐसे थे ? और क्या ऐसे अदभुत रिकॉर्ड उनके नाम हैं जिनको छू पाना शायद ही किसी क्रिकेटर के वश में हो। आइये आज हम आपको क्रिस गेल के बारे में कुछ मजेदार जानकारियां बताते हैं –

1. गेल का जन्म 21 September 1979 को जमैका में हुआ

2. 19 साल की उम्र में गेल ने पहला प्रथम श्रेणी मैच जमैका की ओर से खेला था

3. 1999 में गेल ने अपने वनडे कैरियर की शुरुआत भारत के विरुद्ध की थी

4. गेल ने अपना पहला टेस्ट 2000 में जिम्बाम्बे के खिलाफ खेला

5. गेल ने अपने पहले वन डे मैच में केवल 1 रन बनाया

6. गेल शुरूआती दिनों में ज्यादा अच्छी बल्लेबाजी नहीं कर पाए इसीलिए 2001 तक केवल उन्होंने एक ही सेंचुरी लगायी थी

7. शुरुआत में गेल को एक एवरेज प्लेयर माना जाता था

8. 2002 से गेल के बल्ले ने रन बरसाने शुरू किये और गेल ने 2002 में 4 शतक और 14 अर्धशतक लगाए

9. क्रिस गेल को सांस की परेशानी थी जिसकी वजह से एक बार वो रिटायर हर्ट भी हुए फिर आपरेशन के बाद फिट हो गए

10. गेल अकेले ऐसे बल्लेबाज हैं जिन्होंने टेस्ट मैच की पहली ही गेंद पर छक्का मारा

11. वेस्टंडीज क्रिकेट बोर्ड से गेल के सम्बन्ध हमेशा बुरे ही रहे हैं

12. गेल आईपीएल में रॉयल चैलेंजर बेंगलोर की तरफ से 30 गेंदों में शतक बना चुके हैं

13. गेल ने वनडे में 150 से ज्यादा विकेट लिए हैं

14. गेल टेस्ट में 300 (तिहरा शतक), वनडे में 200 और टी ट्वेंटी में 100 रन बना चुके हैं

15. गेल 272 टी ट्वेंटी मैच खेल चुके हैं जिनमें उन्होंने 18 शतक और 60 अर्धशतक बनाये हैं

16. गेल को पार्टी और डांस का बहुत ज्यादा शौक है

17. गेल हमेशा 333 नंबर की टी शर्ट पहनते हैं

18. दरअसल 9 नंबर उनके लिए काफी लकी है इस लिहाज से 3 + 3 + 3 = 9

19. इसके आलावा टेस्ट में उनका सर्वोच्च स्कोर भी 333 ही है

20. यहाँ तक कि “कपिल शर्मा शो” में भी वो 333 नंबर की कैप पहन कर आये थे

ये भी पढ़े

दोस्तों विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल के बारे में आपको ये जानकारी कैसी लगी हमें जरूर बताएं।

दोस्तों हिंदीसोच की हमेशा यही पहल रही है कि आप लोगों के लिए प्रेरक कहानियाँ और ज्ञान की बातें शेयर करते रहें। अगर आप चाहते हैं कि ये ज्ञान की बातें प्रतिदिन आपके ईमेल पर भेज दी जाएँ तो आप हमारा ईमेल सब्क्रिप्शन ले सकते हैं इसके बाद आपको सभी नयी कहानियां ईमेल कर दी जाएँगी- Subscribe करने के लिए यहाँ क्लिक करें