रोचक जानकारी | हैरान करने वाले 15 रोचक तथ्य
ये रोचक जानकारियां हम आपके साथ शेयर कर रहे हैं जिनको पढ़कर आप चौंक जायेंगे। दोस्तों बहुत सारी चीज़ें हमारे आस पास होती हैं लेकिन उनके बारे में कुछ ऐसी बातें होती हैं जिनको हम नहीं जानते।
ये रोचक जानकारियां ना सिर्फ आपका ज्ञान बढ़ाएंगी बल्कि आपका मनोरंजन भी करेंगी। ये बातें आप अपने दोस्तों और परिवार वालों को भी बतायें ताकि उनको भी लगे कि आप कितने बुद्धिमान हैं 🙂 तो चलिए आपके लिए पेश हैं कुछ अजीबोगरीब रोचक जानकारियां –
रोचक जानकारियां
1. एक पेन्सिल में इतना ग्रेफाइट होता है कि इससे 35 मील लंबी लाइन खींची जा सकती है और करीब 45000 शब्द लिखे जा सकते हैं
2. टीशर्ट को 1904 में बनाया गया क्योंकि अविवाहित लोगों को बटन सिलने में दिक्कत होती थी
3. ताश के पत्तों में लाल पान के King (बादशाह) की मूंछे नहीं होतीं बाकि सब बादशाह की होती हैं
4. पुराने ज़माने में बर्थडे पर केक में मोमबत्तियां देवी देवताओं को खुश करने के लिए जलाई जाती थीं
5. दुनिया की पहली वेंडिंग मशीन में सिक्के डालने पर पानी निकलता था
6. चॉकलेट मिल्क का आविष्कार 1680 में हुआ। इससे पहले लोग पानी में cocoa मिलाते थे एक बार किसी ने इसे दूध में मिलाकर देखा तो ये बहुत टेस्टी लगा तब चॉकलेट मिल्क का आविष्कार हुआ
7. पुराने ज़माने में अनानास की कीमत 8000 डॉलर हुआ करती थी। उस समय अनानास को बहुत वैभवशाली माना जाता था। कुछ लोग तो पार्टियों में अनानास किराये पर ले जाते थे।
8. फ्रिज का दरवाजा मेग्नेटिक होता है ताकि बच्चे उसमें फंसे नहीं। 1956 से पहले फ्रिज के गेट में हैंडल लगा होता था जो केवल बाहर से ही खुलता था इसलिए कई बच्चे जो खेलते समय फ्रिज में छिप जाते थे उनकी मौत हो जाती थी
9. पहले पेन्सिल के निशान मिटाने के लिए ब्रेड का प्रयोग किया जाता था। 1770 में एडवर्ड नैरने ने ब्रेड की जगह रबर का प्रयोग किया तब से रबर प्रयोग की जाने लगी
10. शुरुआत में ATM का पिन 6 अंक का होता था लेकिन ATM आविष्कारक की बीवी को केवल 4 अंक ही याद रहते थे इसलिए इसे 4 अंक का कर दिया गया
11. मनुष्य के दिमाग में 80% पानी भरा होता है
12. चूहे और घोड़े कभी उल्टी नहीं कर सकते
13. मच्छर नीले रंग से ज्यादा प्रभावित होते हैं बजाय किसी अन्य रंग के
14. एक व्यक्ति दिन में औसतन 10 बार हंसता है
15. मनुष्य के शरीर में इतना लोहा होता है कि 1 इंच लंबी 1 कील बन सकती है
दोस्तों हिंदीसोच की हमेशा यही पहल रही है कि आप लोगों के लिए प्रेरक कहानियाँ और ज्ञान की बातें शेयर करते रहें। अगर आप चाहते हैं कि ये ज्ञान की बातें प्रतिदिन आपके ईमेल पर भेज दी जाएँ तो आप हमारा ईमेल सब्क्रिप्शन ले सकते हैं इसके बाद आपको सभी नयी कहानियां ईमेल कर दी जाएँगी- Subscribe करने के लिए यहाँ क्लिक करें