संघर्ष | Butterfly Struggle Story in Hindi for Students Life

January 15, 2018

Butterfly Struggle Story in Hindi : जीव विज्ञान के टीचर क्लास में बच्चों को पढ़ा रहे थे कि इल्ली (कोष में बंद तितली का छोटा बच्चा) कैसे एक तितली का पूर्ण रूप लेता है |

उन्होनें बताया कि 2 घंटे बाद ये इल्ली अपने कोष से बाहर आने के लिए संघर्ष करेगी | और कोई भी उसकी मदद नहीं करेगा उसको खुद ही कोष से बाहर निकलने के लिए संघर्ष करने देना|

Struggle Quotes

सारे छात्र उत्सुक्ता से इंतजार करने लगे, ठीक 2 घंटे बाद तितली अपने कोष से बाहर निकालने की कोशिश करने लगी, लेकिन उसे बहुत संघर्ष करना पड़ रहा था| एक छात्र को तितली पर दया आई और उसने अध्यापक की बात को नज़रअंदाज करते हुए उस तितली के बच्चे की मदद की और उसे कोष से बाहर निकाल दिया| लेकिन अचानक बाहर आते ही तितली ने दम तोड़ दिया |

टीचर जब कक्षा मे वापस आए और घटना के बारे में पता चला तो उन्होनें छात्रों को समझाया की तितली के बच्चे की मौत प्रकर्ति के नियम तोड़ने की वजह से हुई है | प्रकर्ति का नियम है की तितली का कोष से निकालने के लिए संघर्ष करना उसके पंखों और शरीर को मजबूत और सुद्ृन्ढ बनाता है | लेकिन छात्र की ग़लती की वजह से तितली मर गयी |

ठीक उसी तरह ये बात हम पर भी लागू होती है | बहुत सारे अभिभावक भावनावश अपने बच्चों को संघर्ष करने से बचाते हैं लेकिन वे ये नहीं जानते की ये संघर्ष ही बच्चों को मजबूत बनता है |

निष्कर्ष Conclusion – तो मित्रों, संघर्ष इंसान को मानसिक और शारीरिक रूप से मजबूत बनता है | जो लोग जीवन में struggle नहीं करते उनके हाथ सिर्फ़ विफलता ही लगती है| अक्सर हमारे परिवार और माहौल में देखा जाता है कि जब बच्चे अपने जीवन में संघर्ष करते हैं तो माता पिता को बहुत दुःख होता है।

माता पिता को डर लगता है कि कहीं संघर्ष की वजह से बच्चे को कोई तकलीफ ना झेलनी पड़े। लेकिन यही संघर्ष बच्चों के इरादे को मजबूत बनाता है। उन्हें जीवन का नया अनुभव देता है। उनके आगे बढ़ने का मार्ग प्रशस्त करता है।

हमें उम्मीद है आपको ये कहानी बेहद पसंद आई होगी। इस शानदार कहानी से हर इंसान को सीख लेनी चाहिए और struggle करने से बिलकुल ना घबराएं यही इस कहानी की शिक्षा है।

कुछ अन्य प्रेरक कहानियां –
अपनी विफलताओं से सीखो
समय अमूल्य है
सोच को दे नई उड़ान
झाँसी की रानी की कविता