स्किन एलर्जी का घरेलू इलाज व त्वचा की एलर्जी दूर करें

June 6, 2017

नाक, हाथ, पैर की स्किन एलर्जी का देसी घरेलू इलाज

त्वचा पर लाल निशान पड़ना और खुजली होना ये सभी स्किन एलर्जी की पहचान है| आज कल के प्रदूषण भरे माहौल में त्वचा की एलर्जी (skin allergy) एक बहुत ही सामान्य सी बीमारी हो गयी है|

Skin Allergy

Skin allergy कई बार किसी कीड़े के काटने से या किसी गलत दवाई के रिएक्शन से या साबुन में मिले केमिकल से या मेकअप के किसी प्रोडक्ट से भी हो जाती है| कभी कभी तो ये आसानी से खत्म हो जाती है लेकिन कई बार skin allergy आज पास की पूरी त्वचा पर फैलने लगती है जो की बहुत खतरनाक है| इसलिए skin allergy का जल्द से जल्द उपचार बहुत जरुरी है|

अगर allergy बहुत ज्यादा बढ़ गयी है तो आपको डॉक्टर से चेकअप कराना चाहिये| अगर skin allergy सामान्य स्तर पर है तो आप हमारे घरेलू नुस्खे प्रयोग कर सकते हैं| हम आपको कुछ उपयोगी नुस्खे बता रहे हैं जो skin allergy को जड़ से खत्म कर देते हैं –

1. जैतून का तेल (Olive Oil) – जैतून के तेल में विटामिन E कि मात्रा अधिक होती है इसलिए Olive oil स्किन moisturizer के रूप में काम करता है|

जैतून के तेल में थोडा शहद मिलाकर skin पर लगाने से खुजली में राहत मिलती है और 2-4 दिन लगातार इसके इस्तेमाल से skin allergy जड़ से खत्म हो जाती है|

दूसरा तरीका है कि जैतून के तेल में थोड़ी हल्दी मिलाकर पेस्ट जैसा बना लें और इसे allergy वाले हिस्से पर लगायें|

2. बेकिंग सोडा (Baking Soda) – बेकिंग सोडा के इस्तेमाल से त्वचा कि लाली खत्म होती है और खुजली में राहत मिलती है|

बेकिंग सोडा में थोडा पानी मिलाकर पेस्ट जैसा बना लें और इसे खुजली वाली जगह लगायें| कुछ मिनट ऐसे ही छोड़ दें फिर साफ़ पानी से धो लें
आप बेकिंग सोडा में पानी कि जगह नारियल तेल भी इस्तेमाल कर सकते हैं| दिन में 2 -3 बार इसका लेप लगाने से skin allergy खत्म हो जायेगी

3. जई का आटा (Oatmeal) – Oat meal त्वचा कि allergy के लिये बड़ा लाभकारी होता है|

थोडा Oat meal लेकर उसे बारीक़ पीस लें| एक कप oat meal लेकर गर्म पानी में मिलायें, अब इस पानी से अपनी त्वचा को धोयें इससे खुजली में राहत मिलती है

4. एलोवेरा (Aleo Vera) – त्वचा कि सभी बिमारियों में दैवीय औषधि कि तरह काम करता है| इसकी antifungle प्रॉपर्टी skin कि allergy को बहुत जल्द खत्म कर देती है

एकदम ताजा एलोवेरा जेल लें, और इसे खुजली वाली जगह पर लगायें| 20 मिनट तक ऐसे ही छोड़ दें| अब इसे साफ़ पानी से धो लें|

5. बर्फ से सिकाई – Skin allergy में बर्फ कि सिकाई करने से सुजन में राहत मिलती है और अगर तेज खुलजी है तो बर्फ कि सिकाई करना काफी सुखदायी होता है|

बर्फ के कुछ टुकड़ों को एक पोलीथिन या किसी कपडे में बाँध लें| अब खुजली वाली जगह पर सिकाई करें

6. नीम के पत्ते – नीम त्वचा के सभी रोगों में इस्तेमाल किया जाता है| ये antifungle, anti allergic होता है|

कुछ नीम की ताजा पत्तियां लें और इन्हें पानी में डालकर उबाल लें| अब पानी के ठंडा होने तक इन्तजार करें| ठंडा होने पानी में से नीम की पत्तियां निकाल दें और इस पानी से नहायें|

अगर नहाना नहीं चाहते तो साफ़ रुई का टुकड़ा लेकर नीम के पानी में डुबोएं और skin allergy वाली जगह पर लगायें|
ये सबसे सस्ता और सबसे कारगर उपाय है

7. धनिया (Coriander) – धनिया एक आयुर्वेदिक औषधि है जिसे skin allergy में चमत्कारी दवाई भी माना जाता है| ये त्वचा कि सुजन और लाली को कम करता है|

धनिये की कुछ पत्ती लेकर उनको पीसें और पेस्ट जैसा बना लें| अब इस पेस्ट को allergy वाली जगह लगायें और 20 मिनट तक ऐसे ही छोड़ दें| अब इसे पानी से धो लें| दिन में 2 – 3 बार इस विधि को अपनायें तो allergy आसानी से खत्म हो जाती है|

तो दोस्तों हमने आपको skin allergy की कुछ खास बातें बताई और हमें पूरी उम्मीद है कि ये सभी remedies आपके लिये काफी helpful होंगी| धन्यवाद!!!

ये भी जरूर पढ़िए:-
गर्भावस्था से सम्बंधित सम्पूर्ण जानकारी
कमरदर्द दूर करें आज ही
कैसे रोकें बालों का झड़ना
लम्बाई कैसे बढ़ायें

यह स्वास्थ्यवर्द्धक जानकारी हमें शिवम जी ने भेजी है| उनकी वेबसाइट https://www.ilajnuskhe.com/ पर भी आप इसी तरह के हेल्थ नुस्खे पढ़ सकते हैं|