सही पहचान : Life Changing Stories in Hindi

January 2, 2018

Inspirational Life Changing Story in Hindi

एक बार की बात है कि एक बहुत बड़ा उद्धयोगपति व्यापार करने के लिए विदेशों में जाता था| उसके पास एक बहुत बड़ा पानी का जहाज़ था जिसमें वह अपना माल लादकर विदेश ले जाया करता था|

Doing the Right Thing at the Right Time, without Delay

एक बार किसी देश की यात्रा के दौरान ही उसका जहाज़ का इंज़न खराब हो गया| जहाज़ में कई मैकेनिक थे, वे सभी इंज़न की मररमत में लग गये| बहुत समय बीत गया लेकिन जहाज़ स्टार्ट नहीं हुआ| अब सारे मैकेनिक थक कर हार मान चुके थे| तभी वहाँ से एक बूढ़ा व्यक्ति गुज़रा जो पहले कभी जवानी में जहाज़ों की रिपेयरिंग किया करता था|

व्यापारी ने उससे जहाज़ को ठीक करने की विनती की | बूढ़े व्यक्ति ने अपने कंधे पे एक बड़ा सा झोला लटकाया हुआ था जिसमें उसके औजार थे| अब उसने झोले से एक हथौड़ा निकाला और जहाज़ के पास आया|

वह घंटों इंज़न को उपर नीचे देखता और जाँचता रहा लेकिन किया कुछ नहीं| सारे लोग उसे मूर्ख समझने लगे कि कितनी देर हो गयी और ये मूर्ख बस इंज़न को देखे जा रहा है|

बहुत देर बाद बूढ़े को कुछ समझ में आया और उसने इंज़न के एक पुर्ज़े पर हल्के से हथौड़ा मारा और इंज़न स्टार्ट हो गया| सारे लोग खुशी खुशी वहाँ से चल दिए|

एक सप्ताह बाद व्यापारी को 10,000 रुपये का बूढ़े व्यक्ति की तरफ से एक बिल मिला| व्यापारी बिल देखकर बहुत गुस्सा हुआ और बोला बूढ़े ने ज़्यादा कुछ किया भी नहीं था और इतना बड़ा बिल बना के भेज दिया|

व्यापारी ने बूढ़े को संदेश भेजा कि मुझे काम के अनुसार ये बिल समझाओ|

बूढ़े व्यक्ति ने बिल भेजा जिसमें लिखा था:-

इंज़न पे चोट मारने के – 2 रु

सही जगह पहचानने के – 9998 रु

तो मित्रों यही बात हमारे जीवन पर भी लागू होती है, कोई काम करना तभी सफल है जब वह सही ढंग से सही जगह किया जाए| हममें से बहुत सारे लोग रोज बिना कुछ सोचे समझे बस भाग दौड़ भरी जिंदगी में लगे रहते हैं| लेकिन सही अवसर ,सही समय या सही दिशा नहीं पहचान पाते हैं| कार्य तो कोई भी कर सकता है लेकिन सही ढंग से किया हुआ कार्य ही सफल होता है|

ये प्रेरक कहानियां भी जरुर पढ़ें –
संगठन में शक्ति होती है
कणाद का परमाणु सिद्धांत
कभी मेहनत और प्रयास करना नहीं छोड़ें
समस्या का निवारण