Facts about Cockroach in Hindi कॉकरोच से जुड़े रोचक तथ्य

June 17, 2017

Cockroach in Hindi

Cockroach कॉकरोच के बारे में अनजानी बातें

कॉकरोच (Cockroach) अक्सर हमारे घर की किचन या वाशरूम में घूमते हुए मिल जाते हैं| ज्यादातर महिलायें तो कॉकरोच को देखकर ही बुरी तरह डर जाती हैं और बाजार कॉकरोच से छुटकारा पाने के लिए कई दवाइयाँ भी आती हैं|

1. कॉकरोच सर कटने के बाद भी 9 दिनों तक जिन्दा रह सकता है क्यूंकि वह मुंह से सांस नहीं लेते बल्कि शरीर में छिद्रों से साँस लेते हैं

2. कॉकरोच सर कटने के 9 दिन बाद भी सर कटने से नहीं बल्कि प्यास से मरता है क्यूंकि बिना सर के वो पानी नहीं पी सकता

3. कॉकरोच 40 मिनट तक सांस रोके रख सकता है

4. कॉकरोच के 18 घुटने होते हैं

5. कॉकरोच की टाँग टूटने पर फिर से नई उग आती है

6. कॉकरोच 3 किलोमीटर/ घंटा की रफ़्तार से दौड़ सकते हैं

7. नवजात कॉकरोच के बच्चे मात्र 36 दिनों में ही व्यस्क हो जाते हैं

8. कॉकरोच का नवजात बच्चा मात्र धूल के कण जितना बड़ा होता है लेकिन वह वयस्क कॉकरोच की तरह दौड़ सकता है

9. विश्व का सबसे बड़ा कॉकरोच साऊथ अमेरिका का था जो 6 इंच बड़ा था| वैसे सामान्य कॉकरोच डेढ़ से दो इंच लम्बे ही होते हैं

10. दुनिया भर में कॉकरोच की 4,000 प्रजाति पायी जाती हैं

11. कॉकरोच बिना खाना खाये 1 महीने तक जिन्दा रह सकते हैं लेकिन बिना पानी के ज्यादा से ज्यादा 1 हफ्ता ही जिन्दा रह पाते हैं

12. कॉकरोच एल्कोहल की ओर आकर्षित होते हैं, खासकर बियर की तरफ

13. कुछ मादा कॉकरोच जीवन में एक ही बार सम्बन्ध बनाती हैं लेकिन पूरे जीवन भर गर्भवती रहती हैं

14. कॉकरोच बच्चों में एलर्जी और अस्थमा के लिए सबसे ज्यादा जिम्मेदार होते हैं

15. कॉकरोच जहाँ रहते हैं वहां 33 अलग अलग प्रकार के बैक्टीरिया फैलाते हैं

16. कॉकरोच सब कुछ खा सकते हैं यानि गोंद, ग्रीस, साबुन, दीवारों की पुताई, चमड़ा, किताबों का कवर और यहाँ तक कि आपके बाल भी खा सकते हैं

चींटियों के बारे में मजेदार जानकारियां
घोड़ों से जुड़ी 23 रोचक बातें

17. मादा कॉकरोच अपने अंडों को एक कैप्सूल की आकृति जैसे “Öothecae” में रखती हैं

18. कॉकरोच को धीरे से छूते ही वो बुरी तरह डर जाते हैं और सुरक्षित जगह भागने की कोशिश करते हैं

19. ज्यादातर कॉकरोच के पंख होते हैं लेकिन वह उड़ नहीं सकते दरअसल जब कॉकरोच ऊँचाई से गिरते हैं तो पंख उन्हें बैलेंस बनाने में मदद करते हैं

20. कॉकरोच हमेशा ग्रुप में रहना पसंद करते हैं| अगर आपको घर में एक कॉकरोच दिखाई दिया हो तो सावधान हो जाइये क्यूंकि आपके घर में और कॉकरोच भी छिपे हुए हैं|

21. चाइना में कॉकरोच को फ्राई करके बाजार में बेचा जाता है| वहाँ कॉकरोच को बड़े चाव से खाया जाता है|